Telecom Regulatory Authority of India: TRAI यानि लीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाल ही में लाखों मोबाइल यूजर्स के हित में टेलिकॉम कंपनियों को आदेश दिया है। दरअसल, अभी तक टेलिकॉम कंपनियों (Jio, Airtel, Vi आदि) की तरफ से केवल कॉलिंग रिचार्ज के लिए महंगे प्लांस की पेशकश की जा रही थी, जिसमें डेटा भी दिया जाता था। लेकिन भारत में ऐसे लाखों यूजर्स हैं जो एक या दो जीबी इंटरनेट भी इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं, ऐसे में उनका नुकसान होता था। यही सब देखते हुए TRAI टेलिकॉम कंपनियों को आदेश दिया है कि, जरूरत के हिसाब से केवल एसएमएस और वॉइस कॉलिंग के लिए अलग से प्लान जारी करें।