Moto G45 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें, 6.5 इंच एचडीप्लस डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Moto G45 5G में गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलता है। प्रोसेसर की बात करें तो, Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक देखने को मिल जाएगा। Moto G45 5G में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।