
सैमसंग के Galaxy Card में क्या है ऑफर। फोटो सोर्स-X (@Samsung)
Samsung Galaxy Card Rewards: सैमसंग (Samsung Electronics America) ने अमेरिका में अपना पहला को-ब्रांडेड कंज्यूमर क्रेडिट कार्ड सैमसंग गैलेक्सी कार्ड (Samsung Galaxy Card) लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे Barclays US Consumer Bank और वीजा नेटवर्क (Visa Network) के साथ साझेदारी में पेश किया है।
कंपनी का कहना है कि यह नया क्रेडिट कार्ड रोजमर्रा की खरीदारी पर रिवॉर्ड देने के लिए तैयार किया गया है। साथ ही सैमसंग और सैमसंग वॉलेट (Samsung Wallet) के जरिए की गई खरीदारी पर ज्यादा कैशबैक मिलेगा, जिससे कंपनी अपने कंज्यूमर सर्विस इकोसिस्टम को और मजबूत करना चाहती है।
सैमसंग गैलेक्सी कार्ड को वर्चुअल और प्रीमियम मेटल फिजिकल कार्ड, दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्ड के लिए सामान्य आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू होगी। वहीं, पात्र ग्राहकों के लिए 21 जुलाई से अर्ली एक्सेस प्रोग्राम के तहत आवेदन शुरू हो चुके हैं। कंपनी नए कार्डधारकों के लिए सीमित समय का वेलकम ऑफर भी दे रही है। इसके तहत शुरुआती 90 दिनों के भीतर तय खर्च की शर्त पूरी करने पर 200 डॉलर का कैश रिवॉर्ड मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी कार्ड के जरिए अलग-अलग तरह की खरीदारी पर अलग-अलग कैश रिवॉर्ड दिए जाएंगे।
-Samsung.com, Samsung Experience Stores और Galaxy Store से की गई योग्य खरीदारी पर 5% कैश रिवॉर्ड मिलेगा।
-Samsung Wallet के जरिए किए गए योग्य भुगतान पर 3% कैश रिवॉर्ड मिलेगा।
-Netflix, Disney+ और Spotify जैसी योग्य स्ट्रीमिंग सेवाओं पर 2% कैश रिवॉर्ड मिलेगा।
-अन्य सभी योग्य खरीदारी पर 1% कैश रिवॉर्ड दिया जाएगा।
कंपनी सैमसंग वीआईपी एडवांटेज मेंबरशिप (Samsung VIP Advantage Membership) पर 20% की छूट भी दे रही है। साथ ही पात्र सदस्यता खरीदने और उसके नवीनीकरण पर भी लागू नियमों के अनुसार कैशबैक मिलता रहेगा।
सैमसंग ने नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है। यदि कोई ग्राहक कार्ड खुलने के बाद पहले 90 दिनों में 2,000 डॉलर खर्च करता है, तो उसे 200 डॉलर का बोनस कैश रिवॉर्ड मिलेगा।
Samsung का कहना है कि Galaxy Card को Samsung Wallet के साथ गहराई से इंटीग्रेट किया गया है। इसके जरिए यूजर अपने पेमेंट कार्ड, डिजिटल आईडी, पास और समर्थित डिजिटल कीज़ के साथ इस कार्ड को भी मैनेज कर सकेंगे। कंपनी के अनुसार सैमसंग वॉलेट को Samsung Knox सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म द्वारा सुरक्षित रखा गया है।
Samsung Electronics के Mobile eXperience (MX) बिजनेस में डिजिटल वॉलेट टीम के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और हेड Woncheol Chai ने कहा कि कई वर्षों से लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में सैमसंग के उत्पादों का उपयोग कर रहे हैं। अब Samsung Galaxy Card उन्हें हर भुगतान पर रिवॉर्ड पाने का नया तरीका देगा। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त यूजर्स को ऐसा क्रेडिट कार्ड चाहिए जो उनकी जिंदगी को आसान बनाए और वास्तविक लाभ दे।
सैमसंग से उम्मीद की जा रही है कि वह 22 जुलाई को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में नए Galaxy Z Series डिवाइस पेश करेगा। इसी दौरान गैलेक्सी कार्ड का व्यापक रोलआउट भी किया जाएगा।
Updated on:
21 Jul 2026 01:47 pm
Published on:
21 Jul 2026 01:46 pm
