Samsung Galaxy S25 5G का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 80,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के तहत HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 70,999 रुपये रह जाएगी। इसके आलावा, एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक अपने पुराने फोन को बदलकर 64,200 रुपये तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। हालांकि, यह ऑफर आपके पुराने फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगा।