23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Samsung का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, अब सिर्फ 6,499 रुपये में!

Samsung Galaxy M05 उन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जो कम बजट में ठीक-ठाक फीचर्स, भरोसेमंद परफॉर्मेंस, और लंबे बैटरी बैकअप वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Feb 09, 2025

Samsung Galaxy M05

Samsung Galaxy M05: सैमसंग ने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। अगर आप भी सैमसंग स्मार्टफोन लवर्स हैं और 10,000 रुपये से कम बजट में नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। अमेजन की Valentine’s Day Fab Phones Fest Sale में Samsung Galaxy M05 स्मार्टफोन पर बड़ी छूट दी जा रही है।

क्या है डिस्काउंट ऑफर?

अमेजन पर Galaxy M05 का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मात्र 6,499 रुपये में उपलब्ध है। इस फोन की MRP 9,999 रुपये है, जिससे 35% की सीधी बचत की जा सकती है। इसके आलावा, फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन पर 1,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट का भी फायदा उठा सकते हैं।

एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन को एक्सचेंज कर 6,150 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए पुराने फोन का सही कंडीशन में होना जरूरी है। इसे यूजर्स नो-कॉस्ट EMI पर भी 315 रुपये/महीने की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 5 साल बाद चीनी ऐप Shein की इंडिया वापसी; जानिए भारतीयों के लिए क्या होगा फायदा?

Galaxy M05 के फीचर्स

डिस्प्ले और डिजाइन - Samsung Galaxy M05 अपनी प्राइस रेंज में दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6.7-इंच की HD+ LCD स्क्रीन है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसका वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन 8MP सेल्फी कैमरा को होस्ट करता है। फोन की बॉडी प्लास्टिक से बनी है, जिसकी मोटाई 8.8 मिमी और वजन 195 ग्राम है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर - फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ़्टवेयर के तौर पर यह फोन Android 14 बेस्ड One UI Core 6.0 पर चलता है।

ये भी पढ़ें- Realme GT 6T पर बड़ी छूट, 26,000 रुपये से भी कम में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

कैमरा सेटअप - Galaxy M05 का 50MP का प्राइमरी कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिलता है। फ्रंट में 8MP का कैमरा है, जो बेसिक सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा है।

बैटरी और चार्जिंग - फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, सैमसंग का यह फोन बॉक्स में चार्जर के साथ नहीं आता।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स - डिवाइस में डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS, USB टाइप-C पोर्ट और 3.5 मिमी हेडफोन जैक जैसे फीचर्स शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- OnePlus 13 Mini की तारीख तय! Ace 6 और 14 कब होंगे लॉन्च?