16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Samsung One UI 7 अपडेट हुआ जारी, अब ज्यादा स्मूद होगा इंटरफेस, आपका फोन लिस्ट में है या नहीं?

Samsung ने Galaxy S24 सीरीज के लिए Android 15 आधारित One UI 7 का स्थिर अपडेट जारी कर दिया है। इस नए अपडेट में नया UI डिजाइन और एडवांस AI फीचर्स मिलते हैं। जानें कौन से डिवाइसेज को मिलेगा अपडेट और क्या हैं इसकी खास बातें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Apr 08, 2025

Samsung Galaxy S24

Samsung Galaxy S24

Samsung ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए Android 15 पर आधारित One UI 7 का स्टेबल वर्जन जारी कर दिया है। इस अपडेट की शुरुआत Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra डिवाइसेस के लिए की गई है। कंपनी ने इस अपडेट को सबसे पहले फरवरी 2025 में Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च के समय पेश किया था। अब यह अपडेट पुराने फ्लैगशिप यूजर्स को भी मिलने लगा है।

ये भी पढ़ें-WhatsApp का नया फीचर: अब आपकी इजाजत के बिना कोई फोटो-वीडियो नहीं जाएगा गैलरी में

Samsung One UI 7 में क्या है खास?

One UI 7 को Android 15 के बेस पर तैयार किया गया है, जिसमें Samsung ने कई नए और स्मार्ट फीचर्स जोड़े हैं। इस बार कंपनी ने यूजर इंटरफेस को और ज्यादा स्मूद और क्लीन बनाया है, ताकि फोन चलाना और भी आसान हो सके। इसके अलावा इसमें मिलते हैं कई AI आधारित फीचर्स, जो फोन के इस्तेमाल को पहले से ज्यादा इंटेलिजेंट और परफॉर्मेंस को फास्ट बनाते हैं।

इस अपडेट में बैटरी मैनेजमेंट को भी बेहतर किया गया है, जिससे बैटरी ज्यादा देर तक चलेगी। साथ ही सिक्योरिटी और प्राइवेसी से जुड़े कई जरूरी सुधार भी किए गए हैं।

Snapdragon और Exynos दोनों मॉडल्स को मिलेगा अपडेट

Samsung ने साफ कर दिया है कि यह अपडेट Galaxy S24 सीरीज के दोनों वेरिएंट्स Snapdragon 8 Gen 3 और Exynos 2400 पर धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। अगर आपको अभी तक अपडेट नहीं मिला है, तो चिंता न करें, क्योंकि यह फेजेस में जारी किया जा रहा है। अगले कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स तक यह पहुंच जाएगा।

पुराने Samsung स्मार्टफोन्स को भी मिलेगा फायदा

Samsung सिर्फ Galaxy S24 सीरीज तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले समय में यह One UI 7 अपडेट Galaxy S23, Galaxy Z Fold और Flip सीरीज, Galaxy A, M और F सीरीज के कुछ मॉडल्स को भी मिल सकता है। हालांकि, यह निर्भर करेगा डिवाइस की हार्डवेयर सपोर्ट और अपडेट पॉलिसी पर।

दूसरे ब्रांड्स से पीछे क्यों रहा Samsung?

हालांकि One UI 7 एक बहुत ही स्टेबल और फीचर-फुल अपडेट है, लेकिन Samsung ने इसे जारी करने में थोड़ा वक्त ले लिया। OnePlus, Vivo, OPPO जैसे ब्रांड्स ने अपने Android 15 आधारित अपडेट दिसंबर 2024 में ही देना शुरू कर दिया था। Samsung की देरी का एक कारण यह भी हो सकता है कि वह ज्यादा स्थिर और बेहतर अनुभव के साथ अपडेट को पेश करना चाहता है।

ये भी पढ़ें-अब WhatsApp पर भी Truecaller बताएगा अनजान नंबर का नाम, जानें आसान तरीका