9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस से डिज़ाइन किया गया है इस म्यूजियम को

दुबई में बन रही 'म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर' इमारत को मशीनी बुद्धिमत्ता ने डिजायन किया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Mohmad Imran

Nov 04, 2019

आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस से डिज़ाइन किया गया  है इस म्यूजियम को

आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस से डिज़ाइन किया गया है इस म्यूजियम को

दुबई में दुनिया की एक से बढ़कर एक बेहद खूबसूरत और इंजीनियरिंग का सर्वश्रेष्ठ नमूना बन चुकीं बिल्डिंग्स हैं। इन्हीं में से एक बिल्डिंग है 'म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर' जो दुबई की ड्राइवरलैस मेट्रो सिस्टम के ऊपर बनाई जा रही है। इस बिल्डिंग की सबसे खास बात इसे डिजायन करने वाले हैं। दरअसल इसे दुनिया के बेहतरीन इंजीनियरों ने नहीं बल्कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की एल्गोरिद्म ने डिजायन किया है। संग्रहालय का ढांचा स्टील के 2400 तिरछे ब्लॉक्स से बना है। इसे ढांचे को नवंबर 2018 में पूरा कर लिया गया था।

स्थानीय फर्म ने जीती डिजायन प्रतियोगिता
इस संग्रहालय का नायाब ढांचा तैयार करने के लिए दुबई प्रशासन ने इंजीनियरों के लिए एक खास प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस में जीतने वाले इंजीनियरिंग फर्म को ही बिल्उिंग का डिजायन बनाने का मौका मिलता। 2015 में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में वहां की स्थानीय फर्म किल्ला डिजायन ने बाजी मार ली। उनके बनाए डिजायन को चुन लिया गया। इसे बनाने वाली कंपनी के आर्किटेक्ट्स का दावा है कि बिल्डिंग का ठोस हिस्सा 'ज्ञान' को और खाली स्थान हमारी उस जानकारी को दर्शाता है जो अभी भविष्य के गर्भ में है।

यह संग्रहालय करीब 78 मीटर ऊंचा है। इसमें लगी LED LIGHTS की रोशनी को 14 किमी दूर से भी देखा जा सकेगा। यह दुबई में बना अब तक का सबसे जटिल प्रोजेक्ट है। इतना ही नहीं मशीनी इंजीनियर की बनाई यह बिल्उिंग पूरी तरह से ECO FRIENDLYऔर पर्यावरण को ध्यान में भी रखकर बनाई गई है।

यह बिल्डिंग इसलिए भी महत्तवपूर्ण है क्योंकि यह 20 अक्टूबर 2020 से वल्र्ड एक्सपो की मेजबानी करेगी।
संग्रहालय की बिल्डिंग को अंडाकार रूप में बनाया गया है। संग्रहालय के कार्यकारी निदेशक लथ कार्लसन ने बताया कि यह म्यूजियम अपने रूप और आकार के साथ तकनीक के लिए भी दुनिया के सभी संग्रहालयों में अलग पहचान बनाएगा।