
Top 5 powerful missiles of India
Top 5 powerful missiles of India: भारत ने हाल के वर्षों में रक्षा क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है, खासकर मिसाइल तकनीक के मामले में। देश की कई एडवांस मिसाइलें अब न सिर्फ तकनीक का शानदार उदाहरण हैं, बल्कि दुश्मनों के लिए भी खौफ का दूसरा नाम बन चुकी हैं। मारक क्षमता, स्पीड और सटीकता के मामले में ये मिसाइलें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ तकनीकों को टक्कर देती हैं।
यहां हम बात कर रहे हैं भारत की उन पांच हाईटेक मिसाइलों की, जो युद्ध के मैदान में भारत की शक्ति और रणनीतिक बढ़त को मजबूती देती हैं।
भारत की सबसे आधुनिक और ताकतवर मिसाइलों में से एक, अग्नि-V है। इसकी मारक क्षमता लगभग 8,000 किलोमीटर तक है, जो इसे अमेरिका, यूरोप और एशिया के बड़े हिस्सों तक पहुंचने में सक्षम बनाती है। यह परमाणु हथियार ले जाने के साथ-साथ कैनीस्टराइज्ड लॉन्च सिस्टम से लैस है, जिससे इसे कहीं से भी तेजी से दागा जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें MIRV (Multiple Independently Targetable Reentry Vehicle) तकनीक भी मौजूद है, जो एक साथ कई लक्ष्यों पर हमला करने की ताकत देती है।
ब्रह्मोस एक ऐसी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो आवाज की रफ्तार से करीब तीन गुना तेज चलती है। इसे जमीन, समुद्र और हवा तीनों प्लेटफॉर्म से फायर किया जा सकता है। इसकी मारक क्षमता 500 किलोमीटर से अधिक है और 1 मीटर से कम के दायरे में सटीक वार कर सकती है। तेज गति और रडार से छुपने की क्षमता इसे एक ऐसा हथियार बनाती है, जिसका जवाब दुश्मन के पास नहीं होता।
भारतीय सेना के पास एक ऐसा हथियार है जो दुश्मन के टैंकों को पल भर में ध्वस्त कर सकता है और वह है नाग मिसाइल। यह एक फायर एंड फॉरगेट एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल है। इसमें लगे थर्मल इमेजिंग सीकर की मदद से यह हर मौसम और हर हालात में लक्ष्य को पहचान कर उसे तबाह कर देती है। इसके टॉप अटैक मोड के जरिए, यह दुश्मन के टैंकों के सबसे मजबूत हिस्से पर सटीक वार कर सकती है, जो इसे बेहद खतरनाक बनाता है।
अस्त्र भारत की पहली स्वदेशी एयर-टू-एयर मिसाइल है, जो 100 किलोमीटर दूर उड़ रहे दुश्मन के फाइटर जेट को भी निशाना बना सकती है। इसमें ऐडवांस्ड रडार होमिंग सिस्टम लगा है, जो लक्ष्य को लॉक करके उसे खत्म करता है।
ECCM (Electronic Counter-Counter Measures) तकनीक इसे इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग से भी सुरक्षित रखती है। तेजस, सुखोई-30 और मिराज जैसे फाइटर जेट्स पर तैनात यह मिसाइल भारत की वायुशक्ति का बड़ा हथियार बन चुकी है।
शौर्य एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल है, जो पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है। इसकी रफ्तार Mach 7.5 (आवाज से करीब साढ़े सात गुना तेज) है। कम ऊंचाई पर उड़ने की क्षमता के चलते यह दुश्मन के रडार को धोखा देने में माहिर है। इसकी मारक दूरी 700 से 800 किलोमीटर है, और इसे भारत की सबसे एडवांस बैलिस्टिक मिसाइलों में गिना जाता है। युद्ध के हालात में यह दुश्मन के लिए विनाश का संदेश बन सकती है।
Updated on:
27 Apr 2025 03:52 pm
Published on:
27 Apr 2025 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
