
Vivo T4x 5G Launch date: Vivo काफी समय से अपने नए बजट स्मार्टफोन T4x को टीज कर रहा है। आधिकारिक घोषणा से पहले, कंपनी ने फोन की कीमत की तरफ इशारा दिया है और इसके कलर ऑप्शन भी बताए हैं।
Flipkart पर जारी किए गए टीजर के अनुसार, इस फोन की शुरुआती कीमत 12,xxx रुपये होगी। इसका मतलब है कि फोन की कीमत 12,000 रुपये से 12,999 रुपये के बीच हो सकती है। हमारा अनुमान है कि यह 12,999 में लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा, फोन के कई वेरिएंट्स आ सकते हैं, जिनकी कीमत 15,000 रुपये तक जा सकती है। इसे 5 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।
कीमत के साथ-साथ, Flipkart के टीजर में फोन के दो कलर ऑप्शन भी दिखाए गए हैं। हालांकि, सटीक नाम नहीं बताए गए हैं, लेकिन फोन ब्लैक और ब्लू कलर में आएगा।
खबरों के मुताबिक, Vivo T4x अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी के साथ आएगा। रिपोर्ट्स का कहना है कि इसमें 6500mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।
इसके अलावा, फोन में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सपोर्ट भी मिलेगा। फिलहाल, AI से जुड़े फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन AI Erase जैसे फीचर्स इस फोन में दिए जा सकते हैं।
फिलहाल, Vivo T4x के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन, इसके पिछले मॉडल Vivo T3x ने किफायती दाम में दमदार फीचर्स दिए थे, इसलिए उम्मीद है कि T4x भी बढ़िया वैल्यू-फॉर-मनी फोन साबित होगा।
Updated on:
01 Mar 2025 09:46 am
Published on:
01 Mar 2025 09:46 am
