4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

YouTube से वीडियो फाइल को MP3 फॉर्मेट में ऐसे करें कन्वर्ट

यदि आप म्यूजिक के शौकीन है तो हम आपको बता रहें कि कैसे आप यूट्यूब वीडियो को एमपी3 फॉर्मेंट में डाउनलोड करने का तरीका। दरअसल एमपी3 ऑडियो फॉर्मेट है और यूट्यूब के गानों को एमपी3 में कन्वर्ट कर आप न केवल अपने फोन बल्कि पीसी, कार या ऑडियो प्लेयर में इन्हें प्ले कर सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

raghuveer singh

Jun 05, 2016

यदि आप म्यूजिक के शौकीन है तो हम आपको बता रहें कि कैसे आप यूट्यूब वीडियो को एमपी3 फॉर्मेंट में डाउनलोड करने का तरीका। दरअसल एमपी3 ऑडियो फॉर्मेट है और यूट्यूब के गानों को एमपी3 में कन्वर्ट कर आप न केवल अपने फोन बल्कि पीसी, कार या ऑडियो प्लेयर में इन्हें प्ले कर सकते हैं। तो ये रहा तरीका...

1. आप चाहे तो दैट्स एमपी3 डॉट काम की मदद ले सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले यूट्यूब डॉट कॉम पर जाए। पसंदीदा वीडियो सर्च करें और यूआरएल को कॉपी कर लें।

2. अब कॉपी किए यूआरएल को दैट्स एमपी3 डॉट कॉम पर जाकर सर्च में पोस्ट कर दें। यहां इस वीडियो से जुड़ी सभी जानकारियां मिल जाएंगी। आप चाहें तो वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।

3. अब वीडियो एमपी3 फॉर्मेट में कन्वर्ट होना शुरू हो जाएगा। वैसे कन्वर्ट होने में कितना समय लगेगा यह वीडियो के साइज पर निर्भर करता है। कन्वर्ट होते ही डाउनलोड का विकल्प उपलब्ध हो जाएगा।