
चीनी स्मार्टफोन निर्माता जोपो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन कलर c3 9,599 रुपये में उतारा, जो मल्टी एकाउंट एप्लिकेशन और वारकोड स्कैनिंग फीचर्स से लैस है।
यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो 4G एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसका डिस्प्ले 5 इंच है जो फुल HD क्षमता से लैस होगा। साथ ही इसमें 64 बिट क्वैड-कोर सीपीयू के साथ 2 जीबी का रैम लगा है। यह एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
जोपो मोबाइल इंडिया के चैनल पार्टनर और एडकॉम चेयरमैन संजीव भाटिया ने बताया, “जोपो का ध्यान खासकर विकसित करने पर है जो बुनियादी चीजों से आगे हो और यूजर्स को इस तरह के डिवाइस में उम्मीद से ज्यादा फीचर्स दे सके।”
इस फोन में ड्यूअल एलइडी फ्लैश फीचर्स है, इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है।
Published on:
13 Oct 2016 11:03 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
