
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI
10-3-2-1-0 Sleep Rule : अच्छी नींंद भला कौन नहीं चाहता है! पर, भागदौड़ और तनाव से भरी जिंदगी में संभव नहीं। इसलिए, लोग भरपूर नींद के लिए भला क्या कुछ नहीं करते। अगर आप भी नींद की कमी से जूझ रहे हैं तो 10-3-2-1-0 स्लीप रूल (New Sleep Rule) आपके काम आ सकता है। इस आसान नियम को अपनाकर आप कुंभकर्ण की तरह नींद पा सकते हैं।
'10-3-2-1-0 स्लीप रूल' सोने का नया तरीका है जो इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसकी शुरुआत स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जेस एंड्राडे की एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई थी। चलिए हम इस नियम को विस्तार से समझते हैं-
इस नियम का पहला कदम सोने से 10 घंटे पहले कैफीन (कॉफी, चाय आदि) का सेवन बंद करें। यदि आप रात 10 बजे सोना चाहते हैं, तो दोपहर 12 बजे के बाद कॉफी या चाय न पिएं। क्योंकि, कैफीन एक उत्तेजक है जो ऊर्जा बढ़ाने का काम करता है। इसका असर शरीर में 6 घंटे या उससे अधिक समय तक रह सकता है।
आपको दूसरा कदम ये उठाना है कि सोने से कम से कम 3 घंटे पहले अपना आखिरी भोजन कर लेना चाहिए। सोने के ठीक पहले खाने से रात में बार-बार नींद टूट सकती है।
सोने के समय से दो घंटे पहले अपने सभी ऑफिस या अन्य काम बंद करना है। दिमागी सक्रियता बढ़ाने वाले काम आपको अलर्ट कर देते हैं, जिससे गहरी नींद आना मुश्किल हो जाता है।
सोने से एक घंटा पहले फोन, टीवी और कंप्यूटर की स्क्रीन बंद कर देनी चाहिए। गैजेट्स से निकलने वाली ब्लू लाइट (Blue Light) 'मेलाटोनिन' हार्मोन के स्राव को रोकती है, जो शरीर को सोने का संकेत देता है।
इस रूटीन में सुबह अलार्म के 'स्नूज' बटन को दबाना पूरी तरह मना है। माना जाता है कि बार-बार स्नूज करने से आपकी नींद का चक्र (Sleep cycle) बाधित होता है। इस आदत को छोड़ने के लिए अपने फोन या अलार्म को बिस्तर से दूर रखें, ताकि उसे बंद करने के लिए आपको बेड से उठना ही पड़े।
Published on:
19 Feb 2026 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
