
How To Lose Belly Fat| image credit gemini & instagram/bhagyashree.online
How To Lose Belly Fat While Sitting: आज के समय में ज्यादातर लोगों के लिए ऑफिस और घर के कामों के बीच बैलेंस बनाते हुए फिटनेस के लिए अलग से समय निकालना मुमकिन नहीं हो पाता। रोजाना घंटों ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने के कारण पेट की चर्बी (Belly Fat) बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी फिटनेस के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने एक वीडियो शेयर कर कुछ एक्सरसाइज बताई हैं, जिन्हें आप अपने ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे कर अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं और खुद को फिट रख सकते हैं। आज के इस लेख में आइए जानते हैं अभिनेत्री भाग्यश्री द्वारा बताई गई पेट की चर्बी को कम करने के लिए 3 एक्सरसाइज के बारे में, जिन्हें आप अपने वर्किंग ऑवर्स के दौरान आसानी से कर सकते हैं।
अभिनेत्री ने अपने वीडियो में सबसे पहली एक्सरसाइज सीटेड क्लैप्स बताई है। यह पेट के निचले हिस्से (Lower Abs) और जांघों को एक्टिव करने करने के लिए काफी ज्यादा फायदमेंद होती है। इसे करने के लिए सबसे पहले कुर्सी पर रीढ़ की हड्डी को सीधा करके बैठे जाएं फिर बारी-बारी से अपने एक घुटने को ऊपर की ओर उठाएं और जांघ के नीचे अपने दोनों हाथों से ताली (Clap) बजाने की कोशिश करते हुए मिलाएं। यह प्रक्रिया को लगातार दोहराते हुए दाएं और बाएं पैरके साथ करें।
अगर आप अपने कमर के आसपास के जमे फैट को कम करने के लिए एक्सरसाइज ठूंड रहे हैं तो आपके लि तो नी-एल्बो ट्विस्ट्स आपके लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए सबसे पहले कुर्सी पर बैठ जाएं फिर अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें और कोहनियों को बाहर की नीकाल लें। अब अपने दाएं घुटने को ऊपर उठाएं और इसके साथ ही अपने ऊपरी शरीर घुमाते हुए अपनी बाईं कोहनी को दाएं घुटने के करीब लाकर टच कराऐं। ऐसे ही अब इस प्रक्रिया दूसरी तरफ से भी दोहराएं।
इस एक्सरसाइज को करने से एब्डोमिनल मसल्स पर दबाव डालती है जिससे पेट की जिद्दी चर्बी घटाने में मदद मिलता है। इसके करने के लिए कुर्सी के किनारों को अपने हाथों से मजबूती से पकड़ लें फिर अपने दोनों पैरों को आपस में सटाकर रखें और उन्हें घुटनों से मोड़े बिना धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं, जब तक कि वे जमीन के समानांतर न आ जाएं। कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति में रुकें और फिर धीरे-धीरे पैरों को वापस नीचे लाएं।
Published on:
30 Mar 2026 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
