23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली पर बहू की विदाई के लिए 2 ग्राम में बनवाएं ये 5 लेटेस्ट GOLD NECKLACE डिजाइन, देखने वाले पूछेंगे सोनार का पता

Gold Necklace Designs: आज की इस स्टोरी में हम 2 ग्राम में बनने वाले हार सेट के डिजाइनों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन डिजाइनों से आइडिया लेकर आप अपनी बहू रानी की विदाई के लिए 2 ग्राम सोने में एक सुंदर सा हार सेट बनवा सकती हैं। आइए देखते हैं 2 ग्राम में बनने वाले कुछ ट्रेंडी हार डिजाइन।

3 min read
Google source verification
Gold Necklace Designs

Gold Necklace Designs| image credit- gemini

Gold Necklace Designs: होली 2026 के आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, इसलिए नई नवेली बहुओं की विदाई की तैयारियां शुरू हो गई हैं। धार्मिक मान्यता अनुसार शादी के बाद पड़ने वाली पहली होली बहू के लिए ससुराल में देखना शुभ नहीं माना जाता, इसलिए सासु मां बहू की विदाई की तैयारी में जुट गई हैं। कई जगहों पर बहू की विदाई के समय सोने के गहने गिफ्ट करने की परंपरा है। इसलिए सासु मां अपनी बहू की विदाई के लिए सोने के गहनों की खरीदारी में लगी हुई हैं। ऐसे में अगर आपकी बहू की विदाई भी होली के आसपास हो रही है, तो आप सोने का हल्के वजन में लेकिन हैवी लुक देने वाला हार सेट तोहफे में दे सकती हैं। क्योंकि आजकल सोने की कीमत काफी बढ़ गई है, ऐसे में भारी हार बनवाना हर किसी के लिए आसान नहीं है।
अगर आपने अभी तक अपनी बहू के लिए गहने नहीं खरीदे हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज हम 2 ग्राम में बनने वाले हार सेट के डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं। इन डिजाइनों से आइडिया लेकर आप अपनी बहू रानी के लिए 2 ग्राम सोने में ही एक सुंदर सा हार सेट बनवा सकती हैं। कम वजन में भी आजकल बहुत अच्छे और हैवी लुक वाले डिजाइन आसानी से बन जाते हैं। आइए देखते हैं 2 ग्राम में बनने वाले कुछ ट्रेंडी हार डिजाइन।

मटरमाला स्टाइल हार (2 Gram Matar Mala Gold Necklace Design)

अगर आप अपनी बहू को कुछ ऐसा गिफ्ट करने का सोच रही हैं जो रोजाना इस्तेमाल में भी आ सके और देखने में भी हैवी लगे, तो मटरमाला स्टाइल हार अच्छा ऑप्शन है। छोटे-छोटे गोल दानों जैसे डिजाइन में बना यह हार देखने में काफी भरा हुआ लगता है, लेकिन अंदर से हल्का होता है। इसी वजह से आप इसे 2 ग्राम सोने में भी आसानी से बनवा सकती हैं।

पत्ती डिजाइन हार (Leaf Design Gold Necklace 2 Gram)

पत्ती वाला डिजाइन सिंपल होने के बावजूद बहुत एलिगेंट लुक देता है। ऐसे में आप अपनी बहू के लिए इस डिजाइन में हार बनवा सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि इसे ट्रेडिशनल कपड़ों और मंगलसूत्र के साथ पहनकर हैवी लुक दिया जा सकता है। जरूरत पड़े तो इसे चोकर की तरह भी स्टाइल किया जा सकता है। इसलिए यह सूट या साड़ी दोनों पर जंचता है।

झालर वाला हार (Gold Jhalar Necklace Design 2 Gram)

अगर आप हैवी लुक वाला हार देना चाहती हैं लेकिन बजट कम है, तो आपके लिए झालर डिजाइन अच्छा विकल्प है। बारीक और छोटे-छोटे डिजाइन को मिलाकर बना यह हार सेट देखने में काफी भरा हुआ लगता है। इसमें लगे छोटे मोती या कुंदन लुक को और उभार देते हैं। आप अपने सोनार से इसे 2 ग्राम में कस्टमाइज भी करवा सकती हैं।

फूलों वाला हार (Floral Gold Necklace Design 2 Gram)

फूलों का डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहता है। छोटे-छोटे फूलों से बना हार बहुत सुंदर लगता है। इसके साथ अगर आप छोटे ईयररिंग्स भी बनवा लें, तो पूरा सेट तैयार हो जाता है।

जालीदार डिजाइन हार (Gold Jaali Necklace Design 2 Gram)

जाली वाले हार के डिजाइन आजकल काफी चलन में है। यह देखने में थोड़ा भारी लगता है, लेकिन असल में हल्का होता है। आप इसे 2 ग्राम सोने में भी तैयार करवा सकती है।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य