23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shikhar Dhawan Gold Watch Price: दूल्हे की घड़ी लाखों में है तो दुल्हन का लहंगा कितने में होगा? शिखर और सोफी की शाही शादी के चर्चे हर तरफ

Shikhar Dhawan Gold Watch Price: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी आइरिश पार्टनर सोफी शाइन के साथ शादी कर ली है। शादी की तस्वीरों में धवन की लाखों की घड़ी और सोफी का मनीष मल्होत्रा डिजाइन वाला आइवरी लहंगा काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं घड़ी की कीमत

2 min read
Google source verification

भारत

image

Charvi Jain

Feb 23, 2026

Shikhar Dhawan Gold Watch Price (source: instagram@insanelyluxuriousindians)

Shikhar Dhawan Gold Watch Price: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने अपनी नई पारी की शुरुआत बेहद रॉयल अंदाज में की है। 21 फरवरी को धवन ने अपनी आइरिश पार्टनर सोफी शाइन के साथ सात फेरे लिए। इस शादी की सबसे ज्यादा चर्चा धवन की कलाई पर सजी लाखों की कैरेट गोल्ड 'रोलेक्स डे-डेट' घड़ी की हो रही है। वहीं, दुल्हन सोफी ने लाल जोड़े की जगह मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ आइवरी सिल्क लहंगा पहनकर सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों ने धूम मचा दी है, जिसमें गब्बर अपनी दुल्हनिया संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

घड़ी ने खींचा सबका ध्यान

धवन अपने स्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन अपनी शादी के दिन उन्होंने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया। क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के जड़ने वाले धवन ने इस खास दिन पर करीब ₹65 लाख की लग्जरी घड़ी पहनी थी। घड़ी के शौकीनों की मानें तो यह 'रोलेक्स डे-डेट' (Rolex Day-Date) घड़ी 18 कैरेट येलो गोल्ड से बनी है। इसे प्रेसिडेंशियल रोलेक्स भी कहा जाता है। अपनी शादी के जश्न में जब धवन दुल्हनिया सोफी के साथ डांस कर रहे थे, तब उनकी कलाई पर चमकती इस घड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। धवन के इस स्पेशल दिन के लिए यह घड़ी एकदम परफेक्ट चॉइस थी।

सोफी के 'आइवरी' लुक ने जीता दिल

शादी में दुल्हन के लिबास की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सोफी शाइन ने अपनी शादी के लिए रेड या पिंक जैसे कलर को छोड़कर आइवरी कलर चुना। मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इसे डिजाइन किया और लहंगे में सोफी किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। सिल्क के इस लहंगे पर कोरल, पीच और सेज ग्रीन शेड वाले रंगों से फूलों की बेहद बारीक कढ़ाई की गई थी, जो इसे किसी खिलते हुए बगीचे जैसा लुक दे रही थी।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य