
Paan ke patte ka paani ke fayde
Betel Leaf Water Benefits: भारत में पान के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से परंपराओं, पूजा-पाठ और हेल्थ रेमेडीज में होता आया है। अक्सर लोग इसे स्वाद और परंपरा के तौर पर खाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पान के पत्तों का पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पान में मौजूद औषधीय गुण शरीर को डिटॉक्स करने से लेकर पाचन सुधारने तक में मदद करते हैं। खास बात यह है कि पान का पानी बनाना बेहद आसान है और इसे सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं पान के पत्तों के पानी के फायदे और इसे बनाने का तरीका। (paan leaven water beenfits in hindi)
पान के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। रोज सुबह इसका पानी पीने से गैस, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
पान में मौजूद औषधीय तत्व शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। यह संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है और बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से बचाता है।
रोज पान के पत्तों का पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं। यह लिवर और किडनी को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
पान के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो मुंह की बदबू और बैक्टीरिया को कम करते हैं। इससे दांतों और मसूड़ों की समस्याएं भी दूर होती हैं।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो पान का पानी आपकी डाइट में शामिल करें। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे अतिरिक्त चर्बी कम होने में मदद मिलती है।
सामग्री
2-3 ताजे पान के पत्ते
1 गिलास पानी
-सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छे से धो लें।
-एक गिलास पानी में पान के पत्तों को डालकर रातभर भिगोकर रखें।
-अगली सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पी लें।
-चाहें तो पानी को हल्का गुनगुना भी कर सकते हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
01 Jul 2025 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
