16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

50 की उम्र के बाद भी फिटनेस में नंबर 1; ये 5 Bollywood Actresses देखिए कैसे रखी हैं खुद को जवां

Fitness Secrets Of Bollywood Actresses: आज की इस स्टोरी में हम 5 ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 50 की उम्र की होने या पार करने के बाद भी अपनी उम्र से आधी दिखती हैं।

2 min read
Google source verification
Bollywood Actresses Fitness, 5 Ageless Beauty Of Bollywood Stars

50+ Ageless Beauty Of Bollywood| image credit instagram-theshilpashetty| bhagyashree.online| sushmitasen47| malaikaaroraofficial| madhuridixitnene

5 Bollywood Actresses Over 50 Fitness: अच्छी डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और योग एक ऐसी चीज है जिसे अगर नियमित और सही ढंग से किया जाए, तो इंसान लंबे समय तक फिट और हेल्दी बना रहता है। इस बात के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एकदम परफेक्ट फिट बैठती हैं। 50 साल के करीब होने के बाद भी एक्ट्रेस की फुर्ती और फिटनेस 20+ की महिलाओं जैसी है। आज की इस स्टोरी में हम बॉलीवुड की ऐसी 5 एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो 50+ होने के बाद भी काफी ज्यादा फिट और यंग दिखती हैं।

Shilpa Shetty फिटनेस

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आए दिन फिटनेस के चलते ट्रेंड में रहती हैं। जिसके लिए एक्ट्रेस अच्छी और हेल्दी डाइट के साथ ही योग और एक्सरसाइज दोनों को अपने डेली रूटीन में शामिल करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस बाहर के तले-भुने और मसालेदार खाने के बदले घर का बना हल्का और शुद्ध खाना खाना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस की फिटनेस का पता उनके हाल ही में ब्लैक टाइट फिटनेस लैगिंग्स के साथ सफेद ट्यूब टॉप और सफेद मोजे पहने वीडियो में, फिटनेस से जुड़ा एक चैलेंज करते हुए कैप्शन में 'How many times did you lose balance? Be honest' लिखकर शेयर किए गए वीडियो से पता लगा सकते हैं।

Bhagyashree का संतुलित आहार और एक्सरसाइज

अभिनेता सलमान खान की हिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' में 'सुमन' का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली फेमस एक्ट्रेस भाग्यश्री 57 वर्ष की होने के बाद भी एक्सरसाइज और बैलेंस मील के चलते अपनी उम्र से काफी ज्यादा कम की दिखती हैं।

Sushmita Sen फिटनेस का राज

एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के साथ ही मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली सुष्मिता सेन 50 साल की होने के बाद भी आज के समय में उतनी ही कॉन्फिडेंट और फिट दिखती हैं जितनी वो पहले थी। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक फोटो शूट के साथ ही एक्सरसाइज के वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।

Malaika Arora का एक्टिव लाइफस्टाइल

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बाद बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फिटनेस के लिए सुर्खियों में बनी रहने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हैं। एक्ट्रेस अपनी शूटिंग और घर पर रहने के साथ ही वेकेशन के दौरान भी ऐसी एक्टिविटी करती हैं जिससे वो फिट रह सकें, साथ ही फास्ट फूड के बदले हेल्दी खाना पसंद करती हैं।

Madhuri Dixit फिटनेस सीक्रेट

90 के दशक में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने के साथ ही 59 वर्ष की होने के बाद भी वे काफी ज्यादा फिट और यंग दिखती हैं। जिसका पता एक्ट्रेस की हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'Maa Behen' से चलता है।