8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Morning Mistakes: सुबह उठने के बाद बेडरूम में की जाने वाली ये 7 गलतियां, बर्बाद कर रही हैं आपका दिन!

Morning Mistakes in Hindi: आज की स्टोरी में हम रोजाना की जाने वाली 7 ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप सही कर लेते हैं तो आपका पूरा दिन काफी अच्छा जाएगा।

3 min read
Google source verification
Morning Routine Mistakes

Morning Routine Mistakes| image credit gemini

Morning Routine Mistakes: आज के समय में देर रात तक जगना और सुबह के बदले दोपहर में उठना काफी आम बात हो गई है। लेकिन अगर आपने कभी ध्यान दिया होगा, तो घर के बड़े हमेशा कहते हैं कि आपका दिन कैसा जाएगा यह आपकी सुबह की शुरुआत पर निर्भर करता है। इसलिए सुबह की शुरुआत अच्छी करनी चाहिए, क्योंकि सुबह के पहले 30 मिनट तय करते हैं कि आपका बाकी का दिन कैसा जाएगा। अगर आप दिन भर खुश और प्रोडक्टिव रहना चाहते हैं, चिड़चिड़े नहीं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके लिए है। आज की स्टोरी में हम रोजाना की जाने वाली 7 ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप सही कर लेते हैं तो आपका पूरा दिन काफी अच्छा जाएगा।

स्नूज बटन प्रेस करना (Fighting the Snooze Button)


अगर आप भी दिन भर एक्टिव और स्ट्रेस फ्री महसूस करना चाहते हैं, तो सुबह-सुबह सबसे पहले स्नूज बटन प्रेस करना बंद करें। दरअसल, आपको लगता है कि बस 5 मिनट और सो लेंगे तो नींद पूरी हो जाएगी, पर असल में यह सबसे बड़ी गलती है। जब आप अलार्म बंद करके फिर से सो जाते हैं, तो दिमाग गहरी नींद के चक्कर में फंस जाता है। इससे जब आप दोबारा उठते हैं, तो शरीर में भारीपन और सुस्ती छाई रहती है। इसलिए अपने दिन को बेहतर बनाने के लिए अलार्म बजते ही एक बार में बिस्तर छोड़ दें और स्नूज बटन प्रेस ना करें।

फोन का इस्तेमाल करना (Checking Your Phone Right Away)


अगर आप खुश रहने के साथ ही प्रोडक्टिव दिन बिताना चाहते हैं, तो सुबह उठते ही व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम या ईमेल चेक करने से परहेज करें। दरअसल सुबह-सुबह इनका इस्तेमाल करने से, दूसरों की लाइफ देखकर या काम का प्रेशर लेकर आप खुद को स्ट्रेस दे देते हैं। इसलिए सुबह के पहले 15-20 मिनट खुद को दें और स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने से बचें।

अंधेरे में बैठे रहना (Staying in the Dark)


अगर आप सोकर उठने के बाद भी पर्दे गिराकर या लाइट बंद करके रखते हैं, तो आपके दिमाग को लगता है कि अभी भी रात है। सूरज की रोशनी या नैचुरल लाइट आपकी बॉडी को एक्टिव होने का सिग्नल देती है। इसलिए उठते ही खिड़की खोलें, ताकि ताजी हवा और रोशनी अंदर आए। इससे आपको अच्छा फील होने के साथ ही दिन भी अच्छा बीतेगा।

उठते ही चाय या कॉफी पीना (Having Caffeine on an Empty Stomach)


रात भर सोने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, ऐसे में खाली पेट चाय या कॉफी पीने से पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए, कैफीन लेने से पहले कम से कम एक गिलास सादा या गुनगुना पानी पिएं। यह आपके डाइजेशन के लिए भी बहुत अच्छा है।

बिस्तर को वैसे ही छोड़ देना (Leaving Your Bed Messy)


सुनने में यह बात थोड़ी अजीब लग सकती है, पर आप सुबह उठने के बाद बिस्तर कैसे छोड़ते हैं इसका असर भी आपके दिन पर पड़ता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका दिन अच्छा बीते, तो सोकर उठने के बाद अपना बिस्तर साफ और सेट करें। बिखरा हुआ कमरा आपके दिमाग में भी उलझन पैदा करता है, इससे दिन खराब जाता हैं।

नेगेटिव बातें सोचना (Starting the Day with Negative Thoughts)


सोकर उठने के बाद आज फिर ऑफिस जाना है, आज बहुत काम है, सब कितना मुश्किल है या कॉलेज का काम पूरा नहीं हुआ है, ऐसी बातें सुबह-सुबह सोचना आपका मूड खराब कर देता है। इसलिए सुबह की शुरुआत अच्छी बातों से करें जिससे पूरा दिन अच्छा जाए।

अचानक झटके से उठना (Jumping Out of Bed Suddenly)


सोते समय हमारी मसल्स और स्पाइन यानी रीढ़ की हड्डी बहुत रिलैक्स मोड में होती हैं। ऐसे में जैसे ही आंख खुले, एकदम से झटके से उठकर खड़े होने से चक्कर आने या अजीब फील होने लगता है। इसलिए हमेशा सोकर उठने के बाद पहले थोड़ी स्ट्रेचिंग करें, करवट लें और फिर आराम से बैठें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और चक्कर नहीं आते।