
आम पन्ना की प्रतीकात्मक तस्वीर | image credit gemini
Aam Panna Recipe : गर्मियों के बढ़ते ही कुछ ठंडा-ठंडा पीने का मन करता है। ऐसे में ज्यादातर लोग कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं, जो गर्मी से राहत देने में मदद तो करती है लेकिन स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होती। ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी के मौसम में घर पर ही कुछ रिफ्रेशिंग और हेल्दी पीने का सोच रहे हैं, तो आप यहां बताई गई आम पन्ना की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।
इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि आप एक बार आम पन्ना का सिरप बनाकर रख लेंगे, तो जब मन करे तब मिनटों में बनाकर पी सकते हैं। यह न सिर्फ पीने में टेस्टी है, बल्कि लू और धूप से बचाने में भी काफी मददगार होता है। आइए जानते हैं इसकी स्टेप बाय स्टेप रेसिपी।
स्टेप 1: सबसे पहले कच्ची कैरी को अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें प्रेशर कुकर या किसी पैन में दो कप पानी डालकर करीब 2 से 3 सीटी आने तक उबाल लें।
स्टेप 2: आम को उबालने के बाद जब वे ठंडे हो जाएं, तब उनका छिलका उतार लें।
स्टेप 3: अब चम्मच की मदद से या हाथों से आम की गुठली से सारा गूदा (पल्प) एक बर्तन में निकाल लें।
स्टेप 4: अब मिक्सर जार में आम का निकाला हुआ गूदा, पुदीने के पत्ते, भुना जीरा, काला नमक और सफेद नमक डाल के इसे अच्छी तरह पीसकर एक बारीक पेस्ट बना लें।
स्टेप 5: इस पेस्ट को एक बर्तन में निकाल कर इसमें चीनी या गुड़ डालकर अच्छे से तब तक मिलाएं जब तक वह पूरी तरह घुल न जाए। लीजिए आपका आम पन्ना का सिरप तैयार है।
आम पन्ना का सिरप तैयार करने के बाद गर्मी में जब भी आपका इसे पीने का मन करे, तब एक गिलास लें और उसमें 3 से 4 चम्मच तैयार किया हुआ आम का सिरप डालें। अब इसमें एकदम ठंडा पानी और कुछ बर्फ के टुकड़े (Ice Cubes) डालें। इसे चम्मच से अच्छी तरह मिला लें और ऊपर से एक-दो पुदीने के पत्ते सजाकर सर्व करें।
ध्यान दें, अगर आप आम पन्ना को और भी हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इसमें चीनी की जगह धागे वाली मिश्री का इस्तेमाल करें।
Updated on:
13 May 2026 07:05 am
Published on:
13 May 2026 07:05 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
