12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसी और कूलर में से आपके लिए क्या है सही? खरीदने से पहले जान लें ये 8 जरूरी बातें

AC vs Cooler Kaun Sa Best Hai: बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए अगर आप एसी या कूलर में से क्या खरीदें यह सोच रहे हैं और आपको समझ में नहीं आ रहा है, तो आपके लिए हमारी आज की स्टोरी मददगार हो सकती है। आज की स्टोरी में एसी और कूलर में अंतर बताने के साथ ही कब किसे खरीदना फायदेमंद हो सकता है, ये बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

3 min read
Google source verification
Best Cooling Solution For Summer

Best Cooling Solution For Summer| image credit gemini

Best Cooling Solution For Summer: गर्मियों के बढ़ते ही लोग अक्सर बिना सोचे-समझे सेल्समैन द्वारा बताई गई चीजें खरीद लेते हैं और बाद में उन्हें लगता है कि उन्होंने गलत चुनाव कर लिया है। ऐसे में अगर आप भी कूलर या एसी खरीदने का सोच रहे हैं, तो यहां बताए गए अंतर को जानकर अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से फैसला ले सकते हैं।

आइए जानते हैं कि दोनों में से किसे कब खरीदना समझदारी भरा फैसला होगा।

बेहतर कूलिंग के लिए (Cooling Performance in Extreme Heat)

अगर आपके कमरे में ज्यादा गर्मी होती है और ताजी हवा आने का कोई रास्ता नहीं है, तो ऐसे में एसी (AC) खरीदना सही विकल्प हो सकता है। दरअसल, गर्मी में कमरे को जल्दी और ज्यादा समय के लिए ठंडा करने में AC ही मददगार होता है।

दूसरी तरफ, कूलर की कूलिंग इस बात पर निर्भर करती है कि बाहर कितनी गर्मी है और कमरे में हवा का बहाव (Ventilation) कैसा है।

बिजली का बिल और खर्चा (Power Consumption and Running Cost)

अगर आप एसी और कूलर खरीदने से पहले बिजली के बिल को लेकर फिक्रमंद हैं, तो आपके लिए कूलर एक बेहतर विकल्प है क्योंकि इसमें एसी की तुलना में कम बिजली खपत होती है। वहीं AC चलने के लिए ज्यादा पावर लेता है।

अपने शहर के हिसाब से करें खरीदारी (Performance in Humid vs Dry Weather)

अगर आप किसी ऐसे शहर में रहते हैं जहां उमस (Humidity) ज्यादा होती है, तो ऐसी जगह के लिए AC सही है क्योंकि यह हवा से चिपचिपाहट दूर कर देता है। दूसरी तरफ, कूलर सूखे मौसम में तो बहुत अच्छा काम करता है।

ध्यान दें, बारिश के मौसम या उमस वाली गर्मी में कूलर नमी बढ़ा सकता है, जिससे बेचैनी हो सकती है।

लगाने का तरीका और जगह (Installation and Space Requirements)

AC लगवाने के लिए आपको प्रोफेशनल मैकेनिक की जरूरत पड़ती है और इसके बेहतरीन रिजल्ट के लिए कमरा पूरी तरह बंद होना चाहिए। वहीं कूलर के लिए ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं है, इसे आप अपनी सुविधा अनुसार कहीं भी रख सकते हैं। बस ध्यान रहे कि कूलर के लिए खिड़की खुली होनी चाहिए ताकि क्रॉस-वेंटिलेशन (Cross-ventilation) होता रहे।

देखभाल और सर्विस (Maintenance and Upkeep)

AC को समय-समय पर सर्विसिंग, फिल्टर की सफाई और गैस चेक कराने की जरूरत पड़ती है, जिसमें मेंटेनेंस का खर्चा आता है। वहीं कूलर की देखभाल एसी के तुलना में काफी आसान और सस्ती होती है।

पानी की जरूरत (Water Usage and Dependency)

अगर आप ऐसी जगह पर रहते हैं जहां पानी की कमी रहती है, तो वहां के लिए AC ज्यादा सुविधाजनक है क्योंकि इसे चलाने के लिए पानी की जरूरत नहीं होती। वहीं कूलर पूरी तरह पानी पर निर्भर होता है, ऐसे में पानी की कमी होने पर बार-बार कूलर भरना सिरदर्द बन सकता है।

सही AC का चुनाव (Choosing the Right AC Tonnage)

कमरे के लिए सही AC क्षमता (Tonnage) का चुनाव उसकी लंबाई और चौड़ाई के आधार पर कुल स्क्वायर फीट निकालकर किया जाता है। भारत में आमतौर पर 150 sq. ft. तक के लिए 1 टन, 250 sq. ft. तक के लिए 1.5 टन और उससे बड़े कमरों के लिए 2 टन का AC सही होता है।

कीमत और बजट (Cost and Long-term Value)

AC खरीदने में महंगा आता है और इसे चलाने का खर्च भी ज्यादा है, लेकिन भीषण गर्मी में यह सबसे ज्यादा सुकून देता है। वहीं कूलर सस्ता आता है और लंबे समय तक इसे चलाने का खर्च भी कम रहता है। ऐसे में अगर आपका बजट कम है, तो आपके लिए कूलर सही है।

वहीं अगर आप बहुत ज्यादा गर्मी और उमस वाली जगह पर रहते हैं और आपका बजट भी सही है, तो ऐसे में AC लेना समझदारी है।