7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anushka Sharma’s Birthday: क्या आप जानते हैं कैसे अनुष्का शर्मा एक खुश और स्वस्थ जीवन बनाए रखती हैं?

Anushka Sharma's Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी हेल्दी और फिट लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वह अपने फिजिकल और मेंटल हेल्थ का पूरा ध्यान रखती हैं। इसके चलते वे ना सिर्फ हेल्दी डाइट लेते हैं बल्कि रेगुलर एक्सरसाइज, योग और मेडिटेशन भी करती हैं। अपनी बिजी लाइफ से समय निकाल कर अनुष्का अपनी फैमिली को टाइम देती है, उनके साथ वक़्त बिताती हैं। यहां तक की वे बच्चों के साथ बच्चा बन जाती है। सोशल सर्विस में भी अनुष्का हमेशा आगे रही हैं। लोगों का दुःख बांटना उनकी मदद करना अनुष्का का स्वभाव है। यहां हम कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं जो साबित करने के साथ हमें इंस्पायर भी करेंगी की हमें अनुष्का की तरह हेल्दी और हैप्पी लाइफस्टाइल जीना चाहिए।

4 min read
Google source verification
anushka.jpg

Anushka Sharma maintains a happy, healthy life: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी हेल्दी और फिट लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वह अपने फिजिकल और मेन्टल हेल्थ का पूरा ध्यान रखती हैं। इसके चलते वे ना सिर्फ हेल्दी डाइट लेते हैं बल्कि रेगुलर एक्सरसाइज, योग और मैडिटेशन भी करती हैं। आज अनुष्का शर्मा का बर्थडे है इस मौके पर आइए जानते हैं किस तरह वे हमें एक बेहतर लाइफस्टाइल फॉलो करने के लिए इंस्पायर करतीं है।

anushka8.jpg

Keeping the inner child alive: अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर कई बार ऐसे पोस्ट साझा किए हैं जहां वह अपनी बेटी के साथ खेलते हुए या उनकी प्लेडटए के दौरान खुद छोटी बच्ची मैं बदल गयी। यहां इस फोटो में दो अलग-अलग मौकों पर अनुष्का को बच्चों की तरह खेलते और खुश होते देखा जा सकता है। एक्सपर्ट्स और कई रिसर्च ने इस बात की गवाही दी है की दोस्तों, परिवार और बच्चों के साथ खेलने-कूदने से ब्रेन हेल्थ इम्प्रूव होती है, स्ट्रेस कम होता है और चिड़चिड़ापन नहीं रहता।

anushka6.jpg

Walking for good health, happiness: इस इंस्टाग्राम पोस्ट में अनुष्का ने शेयर किया कि कैसे वह 10,000 कदम चलीं। वाकिंग खुश और स्वस्थ रहने का एक शानदार तरीका है। नियमित वाक करने से डायबिटीज जैसी पुरानी बीमारियों के रिस्क को कम करने और हार्ट हेल्थ व मेन्टल हेल्थ में सुधार करने में मदद मिल सकती है। वाकिंग से वेट भी कण्ट्रोल रहता है और मसल में एनर्जी और फ्लेक्सिबिलिटी रहती है। इसके अलावा, घर से बाहर नेचर के बीच घूमने से स्ट्रेस कम हो सकता है। पैदल चलना अच्छी हेल्थ के लिए एक सरल लेकिन शक्तिशाली तरीका है।

anushka4.jpg

Meditation: यहां इस फोटो में अनुष्का नेचर के बीच मैडिटेशन कर रही हैं। मैडिटेशन मेंटल और फिजिकल दोनों हेल्थ दोनों को बेहतर बनाने का एक सरल और प्रभावी तरीका है। स्टडीज से पता चलता है कि नियमित मैडिटेशन से ब्लड प्रेशर मेन्टेन रहता है जिससे हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।

anushka1.jpg

Family time: अनुष्का ने अपने पेरेंट्स के साथ यह तस्वीर साझा की जहाँ वो उन्हें लेकर डेट पर आयी हैं। परिवार के साथ समय बिताना अच्छे स्वास्थ्य और खुशी का कारण हो सकता है। माना जाता है की परिवार के साथ समय बिताने से ना सिर्फ सेहत में सुधार हो सकता है बल्कि दोनों तरफ सपोर्ट सिस्टम का एहसास भी रहता है।

anushka2.jpg

Spending time with pets: अनुष्का को पालतू जानवर बहुत पसंद हैं। उन्होंने सेवा (SeVVA) नाम से एक एनजीओ भी शुरू किया है जहां वह और उनके पति फेमस क्रिकेटर विराट कोहली ह्यूमन और एनिमल वेलफेयर के लिए काम करेंगे। इंस्टाग्राम पर हाल ही मैं पोस्ट शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा , ' SeVVA - का मतलब हमारा जॉइंट नॉन प्रॉफिट जो Se (स्वयं का), V (विराट का), V (वामिका का) A (अनुष्का का) है।हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है की दया भाव व सोशल सर्विस करने से मन को शान्ति और ख़ुशी दोनों मिलती है। इसके अलावा पेट्स/जानवरों के साथ समय बिताने से स्ट्रेस कम होता है, ब्लड प्रेशर मेन्टेन रहता है और ख़ुशी का एहसास होता है। पालतू जानवरों के साथ बातचीत करने से तनाव कम होता है, रक्तचाप कम होता है और समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है।