लाइफस्टाइल

Fruits To Avoid In Summer: गर्मी में बढ़ सकता है बॉडी टेम्प्रेचर, इन 7 फलों से रहें सावधान

Fruits To Avoid In Summer: हर फल फायदेमंद होता है, लेकिन हर मौसम में नहीं। गर्मी में गर्म तासीर वाले फलों का संतुलित सेवन ही स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। सही फल, सही समय और सही मात्रा में खाने से ही शरीर को असली फायदा मिल सकता है।

3 min read
May 12, 2025
Fruits To Avoid In Summer

Fruits To Avoid In Summer: गर्मियों का मौसम जितना जरूरी हाइड्रेशन और ठंडी चीजों का होता है, उतना ही जरूरी होता है सही फल चुनने का भी। अक्सर हम सोचते हैं कि फल तो हेल्दी होते हैं, इन्हें बिना सोच-समझ खा सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसे फल भी होते हैं जो गर्म तासीर वाले होते हैं और ज्यादा मात्रा में खाने से शरीर का तापमान बढ़ा सकते हैं।

इससे डिहाइड्रेशन, स्किन पर रैशेज, पेट में जलन और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं, ऐसे 7 फलों के बारे में जिसे गर्मी में ज्यादा खाने से परहेज करना चाहिए। (Fruits To Avoid In Summer)

1. आम

Mango

    आम को फलों का राजा कहा जाता है और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का पसंदीदा फल होता है। लेकिन आम की तासीर गर्म होती है। अगर इसे ज्यादा खाया जाए तो शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इससे पेट में जलन, पिंपल्स और मुंह के छाले जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए आम खाने से पहले इसे पानी में 1-2 घंटे तक भिगोकर रख लें।

    2. लीची

      लीची गर्मी के मौसम में मिलने वाला रसदार फल है। यह जितना मीठा होता है, उतना ही शरीर में गर्मी भी बढ़ाता है। ज्यादा लीची खाने से शरीर में सूजन, तेज सिरदर्द या पेट खराब होने की समस्या हो सकती है। गर्मी के मौसम में बच्चों को यह फल सीमित मात्रा में ही दें।

      3. कटहल

        कटहल में फाइबर और विटामिन होते हैं, लेकिन यह फल गर्म तासीर वाला होता है। गर्मी के दिनों में इसका ज्यादा सेवन पाचन में दिक्कत पैदा कर सकता है। कई लोगों को इसे खाने के बाद गैस और पेट दर्द की शिकायत होती है। इसलिए इसे भी सीमित मात्रा में ही खाएं।

        4. केला

          केला ऊर्जा देने वाला फल है, लेकिन गर्मी के मौसम में इसे सुबह या दोपहर के समय ही खाना बेहतर होता है। रात में केले का सेवन करने से शरीर गर्म हो सकता है और नींद में परेशानी आ सकती है।

          5. अंजीर

            अंजीर ताजे और सूखे दोनों रूपों में खाया जाता है। यह फल स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है। गर्मियों में अंजीर ज्यादा खाने से नाक से खून आना, मुंह में छाले और शरीर में गर्मी महसूस हो सकती है। इसे भी कम मात्रा में ही खाएं।

            6. पपीता

            Papaya

              पपीता पाचन में जरूर मदद करता है, लेकिन गर्मी के मौसम में इसका ज्यादा सेवन शरीर का तापमान बढ़ा सकता है। गर्भवती महिलाओं को तो पपीता बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। अगर मन हो तो आप डॉक्टर की सलाह लेकर ही खाएं। अगर पपीता खाना हो तो उसे ठंडे समय यानी सुबह या शाम को ही खाएं।

              7. खजूर

                खजूर में आयरन और मिनरल्स भरपूर होते हैं, लेकिन यह ठंडे मौसम का फल माना जाता है। गर्मियों में खजूर खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और लू लगने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए इस मौसम में खजूर से दूरी बनाकर रखें।

                Also Read
                View All

                अगली खबर