
Celebrity diet truth revealed|फोटो सोर्स – leanbypriyanka/Instagram
Celebrity Diet Secrets: चमकती स्किन, फिट बॉडी और उम्र को मात देता लुक Katrina Kaif और Taapsee Pannu जैसे सेलेब्स को देखकर अक्सर यही सवाल उठता है कि क्या उनकी यंगनेस का राज लाखों रुपये की डाइट में छिपा है? क्या महंगे सुपरफूड्स, पर्सनल शेफ और एक्सक्लूसिव मील प्लान ही उन्हें इतना फिट और फ्रेश बनाए रखते हैं? इन सभी सवालों पर न्यूट्रिशनिस्ट ने अब साफ-साफ जवाब दिया है। 13 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम पेज ‘Lean by Priyanka’ पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने उस सवाल का जवाब दिया, जो अक्सर लोगों के मन में आता है “Katrina Kaif और Taapsee Pannu जैसी स्टार्स अपनी डाइट पर लाखों रुपये क्यों खर्च करती हैं?”। आइए जानते हैं वह रियल वजह, जो आम लोगों के लिए भी उतनी ही कारगर साबित हो सकती है।
प्रियांका के अनुसार, सेलेब्रिटीज के लिए फिट और यंग दिखना कोई शौक नहीं बल्कि एक प्रोफेशनल ज़रूरत है। कैमरे के सामने एनर्जेटिक और फ्रेश नजर आना उनके काम का हिस्सा होता है, यही वजह है कि वे अपनी डाइट पर भारी निवेश करते हैं। उन्होंने बताया कि A-लिस्ट एक्टर्स के पास पर्सनल शेफ, न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस कोच जैसी पूरी सपोर्ट टीम होती है, जो यह तय करती है कि क्या खाना है, कितनी मात्रा में खाना है और किस समय खाना है, ताकि शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल में भी उनकी डाइट बिगड़े नहीं।
अपने पोस्ट में प्रियांका ने लिखा कि सेलेब्रिटी अपनी डाइट पर इतना पैसा इसलिए खर्च करते हैं ताकि वे फिट, यंग और हमेशा कैमरा-रेडी रह सकें, लेकिन उनकी डाइट में कोई जादू नहीं होता। असली फर्क स्ट्रक्चर से पड़ता है सही पोर्शन, सही टाइमिंग और लगातार उसी रूटीन को फॉलो करना। अच्छी बात यह है कि इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं होती।
स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और बिजी पैरेंट्स के लिए यह एक राहत भरी बात है। न्यूट्रिशनिस्ट प्रियांका के मुताबिक, सेलेब्रिटी-लेवल फिटनेस हासिल करने के लिए न तो पर्सनल शेफ की जरूरत होती है और न ही महंगे सुपरफूड्स की। असली राज़ डिसिप्लिन और सही प्लानिंग में छिपा है। अगर घर का सादा खाना सही मात्रा और सही समय पर खाया जाए, तो अच्छे और टिकाऊ रिजल्ट्स मिल सकते हैं। इस पर उन्होंने साफ कहा, “हम जैसे लोगों के पास न इतना पैसा होता है, न समय, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम ट्रांसफॉर्म नहीं हो सकते। बिना फैंसी डाइट और महंगे प्लान के भी हेल्दी और फिट बना जा सकता है।”
इस पूरे खुलासे का सार यही है कि सेलेब्रिटी डाइट भले ही महंगी दिखे, लेकिन उसका बेसिक फॉर्मूला बेहद सरल होता है सही मात्रा में खाना, सही समय पर खाना, बैलेंस्ड न्यूट्रिशन लेना और सबसे जरूरी, इसमें लगातार बने रहना। अगर आम लोग भी इन आदतों को अपनी रोजमर्रा की लाइफस्टाइल में शामिल कर लें, तो बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपनी सेहत और लुक्स में बड़ा और असरदार बदलाव लाया जा सकता है।
Updated on:
28 Dec 2025 11:11 am
Published on:
28 Dec 2025 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
