7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Benefits Of Clay Pot Water: गर्मियों में मटके का पानी पीने से होते है 5 बड़े फायदे, जानें यहां

Benefits Of Matka Water: अगर आप इस गर्मी में सेहतमंद रहना चाहते हैं तो मटके का पानी पीने की आदत डाल सकते है। यह शरीर के लिए बेहद लाभकारी होते है। जानिए मटके का पानी पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Nisha Bharti

Mar 19, 2025

Benefits Of Clay Pot Water

Benefits Of Clay Pot Water

Benefits Of Clay Pot Water: गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीना सभी को अच्छा लगता है। इस मौसम में लोग अक्सर फ्रिज का पानी पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मटके का पानी पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है? मटके का पानी नॉर्मल ठंडा रहता है, जिससे यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है। यह न केवल प्यास बुझाती है, बल्कि सेहत पर भी अच्छा असर डालता है। अगर आप इस गर्मी में खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो मटके का पानी पीने की आदत डाल सकते हैं। आइए जानते हैं कि मटके का पानी पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

1. पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है

    गर्मियों में बहुत से लोगों को अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। इसका कारण गर्मी में शरीर का डिहाइड्रेट (पानी की कमी) हो जाना भी हो सकता है। मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है और इसे पीने से पेट को ठंडापन मिलता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे पेट की समस्याएं कम होती हैं। अगर आप रोजाना मटके का पानी (Benefits Of Matka Water) पीते हैं तो आपका पाचन तंत्र मजबूत बना रहेगा।

    यह भी पढ़ें: नींद भरपूर, तनाव दूर… गर्मी में गरम पानी से नहाने के फायदे हैं गजब, इसके लिए पहले जानें सही तरीका

    2. शरीर का तापमान संतुलित रखता है

      हम सभी जानते है, कि गर्मियों में शरीर का तापमान बढ़ जाता है और बार-बार प्यास लगती है। इस मौसम में लू लगने और हीट स्ट्रोक (गर्मी से होने वाली बीमारियां) का खतरा भी बढ़ जाता है। मटके का पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और यह शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है।

      3. इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है

        मटके का पानी मिट्टी के प्राकृतिक गुणों को अपने अंदर समाहित कर लेता है। यह मिनरल्स और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। मटके का पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना मटके का पानी पीते हैं तो सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण से बच सकते हैं। यह पानी शरीर के लिए नेचुरल डिटॉक्स को भी काम करता है।

        यह भी पढ़ें:Morning water benefits : सुबह उठते ही पानी पीना क्यों जरूरी? दिमाग से इसका अनोखा कनेक्शन

        4. प्लास्टिक के नुकसान से बचता है

          अक्सर लोग गर्मियों के मौसम में फ्रिज में प्लास्टिक की बोतल में पानी स्टोर करके पीते हैं। लेकिन प्लास्टिक में मौजूद हानिकारक केमिकल शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। इससे लिवर और किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। मटके का पानी पूरी तरह प्राकृतिक और शुद्ध होता है, जिसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं होता। यह आपके शरीर के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी अच्छा माना जाता है।

          5. गले के लिए फायदेमंद

            बहुत ठंडा पानी पीने से कई बार गले में खराश, टॉन्सिल्स और इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। फ्रिज का पानी गले के लिए बहुत ठंडा होता है। इसे पीने के बाद आपकी आवाज पर भी असर पड़ सकता है। लेकिन मटके का पानी हल्का ठंडा होता है, जो गले को नुकसान नहीं पहुंचाता। यह गले की नमी को बनाए रखता है और इंफेक्शन से बचाने में भी मदद करता है।