
3 Star vs 5 Star AC: image credit gemini
3 Star vs 5 Star AC: पहले एसी खरीदने जाते समय विंडो AC या स्प्लिट AC कौन सा खरीदें, लोग इसी कंफ्यूजन में रहते थे। लेकिन जैसे-जैसे एसी के फीचर्स में बढ़ोतरी हुई है, तब से लोग 3-स्टार AC लें या 5-स्टार, इसको लेकर कंफ्यूज रहने लगे हैं क्योंकि भारत में BEE (ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी) रेटिंग सिस्टम आ गया है। ऐसे में जब लोग एसी खरीदने जाते हैं तो कौन सा एसी उनके लिए बजट के साथ-साथ जरूरत के हिसाब से सही है, इसको लेकर वे कंफ्यूजन में रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी जल्द एसी खरीदने का सोच रहे हैं, तो हमारा आज का यह लेख आपके काम आ सकता है। आज के इस लेख में हम 3-स्टार AC और 5-स्टार AC में क्या फर्क है और इन दोनों में से क्या लेना चाहिए, इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिससे आप बड़ी आसानी से अपने लिए सही एसी खरीद पाएंगे।
5-स्टार एसी में ऐसी टेक्नोलॉजी होती है जो बिजली की खपत को काफी कम कर देती है। अगर आप एसी को दिन में बहुत ज्यादा घंटों के लिए चलाते हैं, तो 5-स्टार मॉडल लंबे समय में आपको बिजली के बिल में काफी बचत कराएगा। वहीं दूसरी ओर, 3-स्टार एसी बिजली थोड़ा ज्यादा खपत करता है, लेकिन यह खरीदने में सस्ता पड़ता है। अगर आपका इस्तेमाल कम है, तो 3-स्टार भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
कूलिंग के मामले में दोनों ही एसी अपना काम अच्छे से करते हैं, लेकिन तरीके अलग हैं। 5-स्टार एसी में बेहतर सेंसर्स होते हैं, जिसकी वजह से यह रूम को जल्दी ठंडा करता है और तापमान को एक जैसा बनाए रखता है। वहीं, 3-स्टार एसी बेसिक कूलिंग देता है और हो सकता है कि वह तापमान को 5-स्टार की तरह स्मूथ तरीके से कंट्रोल न कर पाए। इसके अलावा ध्यान दें, रूम में कितनी धूप आती है और बाहर कितनी गर्मी है, ये चीजें भी कूलिंग पर असर डालती हैं।
5-स्टार और 3-स्टार इन दोनों के बीच का सबसे बड़ा अंतर उनकी कीमत का है। 5-स्टार एसी की शुरुआती कीमत ज्यादा होती है क्योंकि इसमें बेहतर पार्ट्स और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है। ऐसे में अगर आपका बजट कम है, तो 3-स्टार एसी खरीदना फायदे हो सकता है। लेकिन, अगर आप एसी को रोजाना कई घंटों तक चलाते हैं, तो 5-स्टार पर ज्यादा पैसा खर्च करना बाद में आपके बिजली के बिल को कम करके वसूल हो जाएगा। कुल मिलाकर, अगर इस्तेमाल ज्यादा है तो 5-स्टार चुनें, और अगर इस्तेमाल कभी-कभार है तो 3-स्टार आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।
Published on:
29 Apr 2026 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
