
Best AC For Home in India: image credit gemini
Window vs Split AC Which is better: जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, मार्केट में AC की मांग भी तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में जब लोग AC खरीदने जाते हैं, तो सेल्समैन उन्हें वही मॉडल लेने की सलाह देते हैं जिनमें उन्हें ज्यादा कमीशन मिलता है। नतीजा यह होता है कि घर लाने के बाद पता चलता है कि वह AC न तो बजट में है और न ही जरूरत के हिसाब से सही है। ऐसे में अगर आप भी जल्द AC खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारा आज का यह लेख आपके काम आ सकता है। आज के इस लेख में हम विंडो (Window) या स्प्लिट (Split) AC में से क्या खरीदना बेहतर होता है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
विंडो AC एक बड़े डिब्बे की तरह दिखती है, जिसमें कंप्रेसर, कंडेंसर और बाकी जरूरी पार्ट्स एक ही बॉक्स में फिट होते हैं। इसे घर की खिड़की या दीवार में बने छेद में फिट किया जाता है, जिससे इसका आधा हिस्सा अंदर और आधा बाहर रहता है।
स्प्लिट AC दो अलग-अलग हिस्सों में आता है। एक हिस्सा घर के अंदर दीवार पर लगता है जो ठंडी हवा देता है, और दूसरा हिस्सा कमरे के बाहर लगाया जाता है जिसमें कंप्रेसर होता है। ये दोनों पाइप और तारों के जरिए आपस में जुड़े होते हैं।
स्प्लिट AC बड़े कमरों के लिए बढ़िया रहता है, क्योंकि यह हवा को पूरे कमरे में तेजी से और बराबर फैलाता है, जिससे तेज गर्मी में काफी राहत मिलती है। वहीं, विंडो AC छोटे कमरों के लिए तो ठीक है, लेकिन बड़े कमरे में यह उतनी अच्छी कूलिंग नहीं कर पाता।
अगर बिजली के बिल की बात करें, तो स्प्लिट AC ज्यादा फायदेमंद होते हैं, खासकर इनवर्टर वाले मॉडल जो जरूरत के हिसाब से बिजली खर्च करते हैं। विंडो AC के मुकाबले ये बिजली कम खाते हैं, हालांकि अब नए विंडो AC भी काफी बेहतर आने लगे हैं।
स्प्लिट AC चलते समय आवाज नहीं करते क्योंकि इनका शोर करने वाला कंप्रेसर बाहर लगा होता है। वहीं, विंडो AC में सब कुछ एक ही डिब्बे में होता है, इसलिए यह चलते समय काफी आवाज करते हैं, जो कभी-कभी परेशान कर सकती है।
विंडो AC को लगाना बहुत आसान है, बस इसके लिए एक सही खिड़की या दीवार में जगह चाहिए। स्प्लिट AC को लगाने के लिए एक्सपर्ट की जरूरत होती है और इसके लिए अंदर और बाहर दोनों तरफ दीवार पर जगह का इंतजाम करना पड़ता है। इसलिए इसे लगना थोड़ा मुश्किल होता है।
अगर आपका बजट कम है, तो विंडो AC खरीदना सस्ता पड़ता है। स्प्लिट AC की खरीद और इसे लगवाने का खर्च शुरू में ज्यादा लगता है, लेकिन बिजली की बचत के कारण लंबे समय में यह ज्यादा फायदे साबित होता है।
विंडो AC को साफ रखना और सर्विस कराना आसान और सस्ता है। वहीं दूसरी तरफ, स्प्लिट AC को सही से चलाने के लिए समय-समय पर ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है, क्योंकि बाहर लगी यूनिट पर धूल-मिट्टी जल्दी जम जाती है।
स्प्लिट AC दिखने में बहुत स्टाइलिश और मॉडर्न होते हैं, जो घर की दीवारों के साथ अच्छे लगते हैं। विंडो AC काफी भारी होते हैं और पूरी खिड़की को घेर लेते हैं, इसलिए ये दिखने में उतने अच्छे नहीं लगते।
अगर आपका कमरा छोटा है, बजट कम है और आप कम झंझट में तुरंत कूलिंग चाहते हैं, तो विंडो AC आपके लिए बढ़िया है। लेकिन अगर आप बेहतर कूलिंग, शांति और लंबे समय तक बिजली के बिल में बचत चाहते हैं, तो स्प्लिट AC ही चुनें। भारत की तेज गर्मियों के लिए स्प्लिट AC ज्यादा अच्छा विकल्प है, लेकिन बजट और जगह की कमी हो, तो विंडो AC भी आप खरीद सकते हैं।
Published on:
29 Apr 2026 08:01 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
