
Blood Sugar Control Food
Blood Sugar Control Food: आजकल डायबिटीज यानी ब्लड शुगर (Blood Sugar) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खानपान की गलत आदतें, तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी इसके बड़े कारण हैं। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर लेवल कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी होता है।
ऐसे में अगर आप सुबह खाली पेट कुछ नेचुरल चीजों का सेवन करते हैं तो ये ब्लड शुगर को संतुलित रखने में काफी मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं, 5 ऐसी चीजों के बारे में जिसे रोज सुबह खाली पेट खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रह सकता है।
मेथी के बीज में घुलनशील फाइबर होता है जो खाने के बाद शुगर के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ने में मदद करता है। खाली पेट मेथी के बीज खाने से शरीर में इंसुलिन की क्षमता बढ़ती है और ब्लड शुगर (Blood Sugar) नियंत्रण में रहता है। आप मेथी के बीज रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खा सकते हैं या उसका पानी पी सकते हैं।
काला जीरा भी ब्लड शुगर को कम करने में सहायक माना गया है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर के इंसुलिन स्तर को बेहतर बनाते हैं। आप काला जीरा भिगोकर उसका पानी पी सकते हैं या उसे चबाकर भी खा सकते हैं। यह तरीका रोजाना सुबह खाली पेट खाते हैं तो फायदा मिल सकता हैं।
नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीने से पाचन तंत्र भी सही रहता है और शुगर का स्तर भी कंट्रोल में रहता है। अगर आप यह तरीका रोजाना अपनातें हैं तो शरीर साफ और ब्लड शुगर नियंत्रण में रह सकता हैं।
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। खाली पेट अदरक का रस या अदरक की चाय पीने से शरीर में शुगर का स्तर संतुलित रहता है। यह तरीका रोजाना सुबह अपनाने से फायदा होगा।
खाली पेट साबुत अनाज जैसे जई या बाजरे का दलिया खाने से ब्लड शुगर जल्दी बढ़ता नहीं है। इसमें फाइबर होता है जो शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है। यह भोजन धीरे-धीरे पचता है और इंसुलिन के स्तर को संतुलित करता है।
इन पांचों चीजों को रोजाना सुबह खाली पेट खाने से आपको ब्लड शुगर नियंत्रण में रखने में मदद मिल सकता हैं। शुरुआत में थोड़ा मात्रा से शुरू करें और धीरे-धीरे आदत डालें। अगर आप दवाइयां ले रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। साथ ही रोजाना थोड़ी एक्सरसाइज करें और मीठा व तली-भुनी चीजें खाने से परहेज करें।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Published on:
15 May 2025 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
