8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bridal Jewellery Trends: इस शादी के सीजन में बनने जा रही हैं दुल्हन, जानें इस सीजन की ट्रेंडिंग और स्टाइल्स जूलरी टिप्स

Bridal Jewellery Trends: अगर आप भी जल्द बनने वाली हैं दुल्हन तो इन ट्रेंडिंग जूलरी को कैरी करें खूबसूरत दिख सकती हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Nisha Bharti

Dec 13, 2024

Bridal Jewellery Trends

Bridal Jewellery Trends

Bridal Jewellery Trends: शादी का सीजनहर बनने वाली दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। हर दुल्हन का ख्वाब होता हैं कि वो अपने खास दिन पर सबसे खूबसूरत और स्टालिश दिखें और सब उनकी तारीफ करें। इसके लिए बस लहंगे का अच्छा होना काफी नहीं होता है इसके लिए आपको हर एक्सेसरीज खासकर ट्रेंडिंग जूलरी (Bridal Jewellery Trends) सलेक्ट करना थोड़ा मुश्किल हो सकता हैं। आइए जानते हैं इस शादी के सीजन में कौन सी जूलरी ट्रैंड में है, जो आपके लुक को और खूबसूरत बना सकती हैं।

Bridal Jewellery Trends: खूबसूरत स्टेटमेंट जूलरी

स्टेटमेंट जूलरी (Beautiful statement jewelery) इस सीजन में दुल्हनों की पहली पसंद बन गई है। इस जूलरी में बड़े साइज के हूप्स, खूबसूरत चांदबालियां और बोल्ड झुमके ऐसे एक्सेसरीज होती हैं, जो आपके लुक को परफेक्ट बनाता हैं। आप इस जूलरी को ट्रेडिशनल फ्लोरल डिजाइन या फिर मॉडर्न ज्योमेट्रिक पैटर्न, स्टेटमेंट झुमके के साथ अपने ब्राइडल लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इन्हें आप हल्के नेकलेस के साथ या बिना नेकलेस के भी पहन सकती हैं, जो आपको एक क्लासी और एलिगेंट लुक देगा।

एवरग्रीन विंटेज जूलरी

एवरग्रीन विंटेज (Evergreen Vintage Jewelry) जूलरी आज भी दुल्हनों की पहली पसंद बनी हुई हैं। इस जूलरी की खासियत होती हैं कि ये पुराने जमाने के डिजाइन से इंस्पायर्ड होती है। यह जूलरी न केवल खूबसूरत होती है, बल्कि आज भी परंपरा को जीवित रखती है। अगर आप चाहती हैं कि अपने खास दिन पर विरासत में मिले गहने पहने तो इस तरह की एवरग्रीन विंटेज जूलरी आपके लिए बेस्ट हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें: लहंगे में लगना है और भी अट्रैक्टिव तो कैरी करें इस तरह के नेकलेस

कलरफुल स्टोन जूलरी

आज की दुल्हनें अपने ब्राइडल लुक में कलरफुल जूलरी (Colorful Stone Jewelery) को बेहद पसंद कर रही हैं। सगाई के दिन दुल्हन अपने जूलरी के लिए पर्ल और डायमंड का इत्तेमाल न कर नीलम, एमेरल्ड और रूबी जैसे कलरफुल स्टोन्स में झुमकों, नेकलेस और कंगनों को पसंद कर रही हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि अपने शादी के लुक को और भी खास बनाना तो कलरफुल स्टोन्स जूलरी कैरी कर सकती हैं।

टाइमलेस जूलरी

अगर आप ऐसा गहना चुनना चाहती हैं जो सालों तक यादगार रहे तो टाइमलेस जूलरी (Timeless jewelery) आपके लिए परफेक्ट है। इसमें पर्ल, डायमंड और गोल्ड का क्लासिक कॉम्बिनेशन होता है, जो हर ब्राइडल लुक पर शानदार लगता है। इसे आप अपनी शादी के बाद भी आसानी से अलग-अलग आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें: सोने के आभूषण से सजी नागा चैतन्य की दुल्हनिया, खूबसूरती देख नजर नहीं हटेगी, जानिए नए कपल की लुक डिटेल्स

मिनिमल जूलरी

अगर आपको हल्का और स्टाइलिश लुक चाहिए तो मिनिमल जूलरी (Minimal Jewelery) ट्राई कर सकती हैं। छोटे स्टड्स, हल्की चेन या पतले ब्रेसलेट्स आपके लुक को सिंपल लेकिन ग्रेसफुल बना सकते हैं। खासकर दिन के फंक्शन्स के लिए ये एकदम परफेक्ट जूलरी होती हैं।