5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Glowing Face- चेहरे की चमक बनाए रखेगा ये घरेलू फेस पैक

- स्किन प्रॉब्लम हो रही है, तो यह फेस पैक राहत प्रदान करेगा

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Jun 13, 2023

facepack_at_home.jpg

मौसमी बदलाव और प्रदूषण के चलतेे आज के दौर में अपनी स्किन यानि त्वचा को स्वस्थ बनाएं रखना हर किसी के सामने एक बडी चुनौती बन गई है। वहीं अनेक महिलाएं चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई तरह के फेस वॉश, ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।

लेकिन कई बार नियमित इन फेस वॉश के इस्तेमाल से चेहरे की रंगत और इसके कई अन्य लेवल्स पर काफी निगेटिव प्रभाव भी पडता है, इसका कारण ये है कि यह प्रोडक्ट्स केमिकल युक्त होते हैं ऐसे में ये हमारी त्वचा को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। इसके साथ ही इनमें पैसों की बर्बादी तो होती ही है।

कई बार देखने में आता है रोजाना बाहर जाने वाली महिलाओं को कई अनेक की त्वचा से जुडी समस्या का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन दिक्कतों से से बचने के लिए वह अनेक प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई खास फर्क यानि लाभ नहीं होता।

लेकिन आपको ये अवश्य जानना चाहिए कि हम घर पर ही ऐसा फेस पैक बना सकते हैं जो महिलाओं को न केवल निखारने में सहायता करेगा, बल्कि उनकी त्वचा पर किसी प्रकार का नुक्सान भी नहीं छोडे़गा। साथ ही महंगा भी नहीं पडेगा।

इस फेस पैक की खासियत
महिलाओं के लिए यह फेस पैक चने की दाल और कच्चे दूध से तैयार होता है। होममेड फेस पैक की रेसिपी से बने इस फेस पैक को घर पर ही बनाए जाने के चलते सस्ता होने के साथ ही नोसाइड इफैक्ट वाला भी है। इसके अलावा ये अत्यंत उपयोगी भी है। तो चलिए जानते हैं, घर पर ही होममेड फेस पैक बनाने के तरीके के बारे में।

फेस पैक बनाने के लिए सामग्री-
चना दाल - 2 बड़ा चम्मच
कच्चा दूध - 2 चम्मच
हल्दी - 1/4 चम्मच
एलोवेरा जेल - आधा चम्मच
नींबू- 2 बूंदे

ऐसे बनाएं और लगाएं ये फेस पैक -
इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में चना दाल और कच्चा दूध डालें और उसे कुछ देर के लिए रख दें ताकि दाल अच्छे से दूध को सोख लें।

इसके बाद इस मिश्रण को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीसते हुए स्मूथ पेस्ट बना लें, जिसे आपके चेहरे पर लगाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके बाद इसमें कुछ अन्य चीजें जैसे एलोवेरा जेल और हल्दी को डाल दें। फिर इसे एक बार फिर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद आप चाहे तो इसमें नींबू का रस भी डाल सकती हैं।

अब 5 मिनट के लिए इस पैक को छोड़ दें और चेहरे पर इसे लगाने से पहले अपने मुंह को अच्छे से ठंडे पानी से धो लें। फिर इस पैक को चेहरे पर लगाकर इसे 20 से 30 मिनट लगा रहने लें।

इसके बाद उंगलियों को सर्कुलर मोशन में चलाते हुए एक बार फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें और अपनी त्वचा को ड्राई करके मॉइश्चराइजर लगा लें।