11 जुलाई 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Empty Stomach Tea Side Effects: लिवर या पेट? खाली पेट चाय पीने से शरीर के किस अंग को अधिक नुकसान

Empty Stomach Tea Side Effects: सुबह खाली पेट चाय पीना कई लोगों की आदत होती है, लेकिन यह लिवर और पेट दोनों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। यहां जानिए खाली पेट चाय पीने से शरीर को कैसे नुकसान पहुंचता है और क्या है इसे पीने का सही समय।

भारत

Nisha Bharti

Jun 12, 2025

Empty Stomach Tea Side Effects
Empty Stomach Tea Side Effects प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Empty Stomach Tea Side Effects: बहुत से लोग सुबह नींद खुलते ही चाय पीना पसंद करते हैं। कई लोगों की तो दिन की शुरुआत ही बिना चाय के अधूरी लगती है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि ये आदत आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है? खासकर जब आप चाय खाली पेट पीते हैं। यह आदत आपके लिवर और पेट दोनों को धीरे-धीरे कमजोर बना सकती है। आइए समझते हैं कि कैसे? (Tea Side Effects)

1. लिवर पर असर डाल सकती है चाय

    सुबह खाली पेट चाय पीने से लिवर (Liver) पर बुरा असर पड़ सकता है। चाय में कैफीन होता है जो सीधे लिवर पर असर करता है। इससे फैट जमा होने लगता है और धीरे-धीरे फैटी लिवर की परेशानी हो सकती है। लिवर (Liver) हमारे शरीर को साफ करने और खाना पचाने में मदद करता है, इसलिए इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। रोज सुबह बिना कुछ खाए चाय पीने से लिवर कमजोर हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: Jeera Water Vs Chia Seeds For Skin: स्किन के लिए सुबह खाली पेट जीरा पानी पीना चाहिए या चिया सीड्स, जानिए

    2. पेट की सेहत भी बिगड़ सकती है

      खाली पेट चाय पीने से पेट की परत पर असर होता है। चाय में टैनिन नाम का तत्व होता है जो पेट में जलन, गैस और भारीपन पैदा कर सकता है। कई लोगों को इससे पेट दर्द या अपच की शिकायत होती है। धीरे-धीरे यह आदत आपके पाचन तंत्र को कमजोर बना देती है और खाना सही से नहीं पचता।

      3. चाय पीने का सही समय क्या है?

        अगर आप चाय के बिना नहीं रह सकते तो इसे सही समय पर पीना जरूरी है। सुबह उठते ही चाय नहीं पिएं। पहले थोड़ा हल्का और हेल्दी नाश्ता करें। उसके 1-2 घंटे बाद चाय पीना बेहतर होता है। इस समय तक शरीर का मेटाबॉलिज्म एक्टिव हो जाता है और चाय ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाती।

        4. क्यों हानिकारक है सुबह चाय पीना?

          गर्मियों के मौसम में जब शरीर पहले से ही गर्म होता है तो बार-बार गर्म चाय पीना डिहाइड्रेशन बढ़ा सकता है। इससे पेट में जलन, एसिडिटी और नींद नहीं आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि गर्मियों में दिन भर में 2-3 कप से ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए।

          डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।