
मानसून 2026 के लिए Offbeat Treks -image credit instagram| forts_treasure/prashansasinghpawar/dziikouvalley
Offbeat Treks In Monsoon: ट्रेवल पसंद करने वाले लोगों को मौसम के हिसाब से जगहों को एक्सप्लोर करना काफी ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में देश की कुछ जगहों पर मानसून आ गया है और कुछ जगहों पर आने वाला है। अगर आप मानसून के दिनों में हल्की बारिश में भीगते हुए दोस्तों और पार्टनर के साथ पेड़-पौधों से भरे जंगलों में ट्रैकिंग करके पहाड़ों पर जाने को सोच रहे हैं, शहर की भीड़-भाड़ से दूर कुछ सुकून के पल बिताने के लिए, तो यहां दी गई 4 खूबसूरत और शांत ट्रेकिंग जगहों के लिए ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
जुकोउ घाटी नागालैंड की राजधानी कोहिमा और मणिपुर की सीमा पर स्थित एक बेहद खूबसूरत और हरी-भरी ट्रैकिंग जगह है। यह नॉर्थ-ईस्ट की सबसे खूबसूरत और कम भीड़-भाड़ वाली जगहों में से एक होने के साथ ही इसे 'वैली ऑफ फ्लावर्स' भी कहा जाता है। यहां का ट्रेक अपने घुमावदार हरी-भरी पहाड़ियों और रंग-बिरंगे फूलों के लिए जाना जाता है। यहां तक पहुंचने के लिए दीमापुर में निकटतम हवाई अड्डा है और निकटतम रेलवे स्टेशन दीमापुर रेलवे स्टेशन है।
केरल राज्य के वायनाड जिले में स्थित चेम्ब्रा पीक ट्रेक अपनी प्राकृतिक सुंदरता और दिल के आकार की झील के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Calicut International Airport) है और निकटतम रेलवे स्टेशन कोझिकोड (कालीकट) रेलवे स्टेशन (Kozhikode Railway Station - CLT) है। बेस से झील तक की दूरी लगभग 1.5 से 2 किलोमीटर है, जिसे तय करने में 1.5 से 2 घंटे का समय लगता है। मानसून के समय यहां के चाय के बागान और जंगल हरे-भरे हो जाते हैं, जिन्हें ट्रेक के दौरान पहाड़ों की चोटी से देखना काफी अच्छा लगता है।
कर्नाटक के चिकमगलूर जिले में स्थित कुद्रेमुख ट्रेक एक बेहद खूबसूरत और फेमस ट्रेक है। आने-जाने का मिलाकर लगभग 20 किलोमीटर लंबाई के इस ट्रेक को करने के लिए लगभग 6 से 8 घंटे का समय लगता है। ट्रेक की शुरुआत मुल्लोडी (Mullodi) गांव में स्थित वन कार्यालय (Base Camp) से होती है। यहां पहुंचने के लिए निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मंगलौर है और निकटतम रेलवे स्टेशन मंगलौर जंक्शन (Mangalore Junction) है।
राजमाची किला महाराष्ट्र के लोनावला में स्थित एक ऐतिहासिक जुड़वां किला है। इस ट्रेक को करने के दौरान रास्ते में प्राचीन कोंढाने गुफाएं (Kondana Caves) और झरने पड़ते हैं। इस ट्रेक को करने के लिए दो रास्ते हैं: लोनावला (Lonavala) की ओर से और कर्जत (Karjat) की ओर से। ज्यादातर ट्रेकर्स लोनावला वाले मार्ग को चुनना पसंद करते हैं, क्योंकि यह आसान और छोटा है। राजमाची किला ट्रेक के लिए सबसे प्रमुख और नजदीकी रेलवे स्टेशन लोनावला (Lonavala) है। नजदीकी एयरपोर्ट पुणे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।
Published on:
11 Jun 2026 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
