23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसी-कूलर भी फेल हैं, दादा-नाना के इस हैक के आगे! छत पर लगाते ही घर रहेगा 50% तक ठंडा

Ghar Ko Thanda Kaise Rakhe: आज के समय में एसी और कूलर चलाने के बाद भी गर्मी बढ़ने पर कमरा गर्म ही बना रहता है। ऐसे में अगर आप बिना बिजली का बिल बढ़ाए अपने घर को ठंडा रखना चाहते हैं, तो आप नीचे बताए गए सीक्रेट हैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Natural Ways To Keep House Cool

Natural Ways To Keep House Cool| image credit gemini

Natural Ways To Keep House Cool: आजकल जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, बिना एसी और कूलर के घर में रहना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में आपने कभी न कभी बुजुर्गों को यह कहते जरूर सुना होगा कि हमारे समय में इतनी गर्मी नहीं पड़ती थी या हमारे जमाने के घर बिना एसी-कूलर के भी ठंडे रहते थे। क्या आपके मन में कभी यह सवाल आया है कि आखिर वे घर बनवाते समय किस चीज का इस्तेमाल करते थे, जिससे घर अपने आप ठंडा रहता था? अगर आपका जवाब हां है, तो आज के इस लेख में आपको इस सवाल का जवाब मिल जाएगा। आइए जानते हैं उस तकनीक के बारे में, जिसे घर बनवाते समय यदि आप अपनी छत में इस्तेमाल करते हैं, तो गर्मी का असर काफी कम हो जाता है।

टेराकोटा का इस्तेमाल (What Is Terracotta?)

पुराने समय में लोग घर को ठंडा रखने के लिए छत बनवाते समय मिट्टी यानी टेराकोटा का इस्तेमाल करते थे। यह तरीका हजारों साल पुराना है, जो सिंधु घाटी की सभ्यता के समय से चला आ रहा है। टेराकोटा एक खास तरह की चिकनी मिट्टी से बनता है, जिसे सांचे में ढालकर आग में पका लिया जाता है। इसी वजह से इसका रंग हल्का लाल या भूरा होता है। यह काफी मजबूत होता है, इसलिए हजारों सालों से लोग मटके, छत की टाइलें और घर बनाने में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। यह एकदम नेचुरल है, इसमें कोई केमिकल नहीं होता और इसके साथ ही यह काफी सस्ता भी होता है।

मिट्टी ठंडा कैसे रखती है? (The Science Behind Terracotta Cooling)

मिट्टी की चीजों में, जैसे मटकों में, बहुत बारीक छेद होते हैं जो हमें दिखाई नहीं देते। इसलिए जब इनमें नमी होती है, तो वह धीरे-धीरे रिसकर बाहर आती है और भाप बनकर उड़ जाती है। इस प्रोसेस से आसपास की गर्मी कम हो जाती है, बिल्कुल वैसे ही जैसे पसीना आने से हमें ठंडक महसूस होती है।

आज के घरों में इसका इस्तेमाल कैसे होता है? (Revival in Modern Construction)


अब नए जमाने के इंजीनियर्स इस पुरानी तकनीक को मॉडर्न घरों में फिलर स्लैब (Filler Slab) के नाम से इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें छत ढालते समय कंक्रीट के अंदर उल्टे मटके या मिट्टी के बर्तन सेट कर दिए जाते हैं। जब छत सूख जाती है, तो ये मटके छत के अंदर खाली जगह बना देते हैं। ये खाली जगह एक तरह की इंसुलेशन का काम करती है। इससे बाहर की गर्मी घर के अंदर नहीं आ पाती और घर के अंदर का तापमान बाहर से कम महसूस होता है।

इसके फायदे क्या हैं? (Sustainable Comfort for All Seasons)


छत में टेराकोटा का इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा बिजली के बिल में कमी आना है। जब घर नेचुरल तरीके से ठंडा रहेगा, तो एसी का इस्तेमाल कम होगा, जिससे पैसे भी बचेंगे और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। इसके साथ ही, इस तकनीक की सबसे अच्छी बात यह है कि यह सिर्फ गर्मियों में ही नहीं, बल्कि यह सर्दियों में भी काम करती है। छत में बने ये एयर गैप्स सर्दियों में घर की अंदरूनी गर्मी को बाहर नहीं जाने देते, जिससे घर का तापमान सही बना रहता है।