
नई दिल्ली। मनुष्य के आदतों से ही उसके स्वभाव का अंदाजा लगता है। वास्तव में हमारी जैसी आदतें होंगी वैसा ही हमारा स्वभाव होगा और इसमें कोई सक नहीं है की हमारी पहचान हमारी आदतों से ही होती है। कुछ लोग बहुत खुशमिजाज होते हैं तो वहीं कुछ लोग हमेशा दुखी और उदास रहते हैं। दुखी लोगों हमेशा अकेले और अलग रहना पसंद करते हैं उन्हें समाज के किसी भी व्यक्ति से ज्यादा मतलब नहीं रहता है। वहीं बेबाक लोग ज्यादा खुशमिजाज और खुले दिल वाले होते हैं और ऐसे ही लोग जीवन एक सफल बन पाते हैं। इस बात से तो कोई इनकार कर ही नहीं सकता कि ऐसे लोगों की दोस्ती भी बहुतों से होती है। हमारी आदतें ही हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करती हैं। हम जैसे हैं वैसे अपनी आदतों के कारण ही तो हैं। आइए जानते हैं कुछ लोग हमेशा दुखी क्यों रहते हैं और जानें किन आदतों से होती है ऐसे दुखी लोगों की पहचान।
हमेशा दुख जाहिर करना
कुछ लोग हमेशा दुखी रहते हैं। उनका जीवन भले ही बहुत खुशी से क्यूं ना बीत रहा हो लेकिन वो फिर भी हमेशा दुख जाहिर करते रहते हैं और अपने जीवन को लेकर परेशान रहते हैं। चाहे कितना भी खुशी का मौका क्यों ना हो ऐसे लोग कभी भी खुद को खुश नहीं कर पाते हैं। उनका नजरिया इतना नकारात्मक होता है कि वो हमेशा बुरे पहलू को देखते हैं, किसी काम में अच्छाई उन्हें बिल्कुल नजर नहीं आती है। इस प्रकार के लोगों को हमेशा दूसरे की दया और सहानुभूति चाहिए होती है।
कभी भी शुक्रिया अदा ना करना
जो लोग अपने जीवन में बेवजह हमेशा दुख प्रकट करते रहते हैं वैसे लोग कभी भी किसी को शुक्रिया अदा कारना नहीं जानते हैं। उन्हें अपनी जिंदगी से सिर्फ और सिर्फ शिकायत होती है। वे उन चीजों की कीमत नहीं समझते, जो जीवन ने उन्हें दी हैं। यदि आप किसी चीज के लिए दूसरों को शुक्रिया अदा करना शुरू कर दें तो आपके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी। यह समाज में लोगों से जुड़ने का एक तरीका भी है। कभी भी किसी की शुक्रिया अदा ना करना दुखी लोगों की पहचान है।
लाइफ बहुत बोरिंग है
कुछ लोग आपको अक्सर ये कहते मिल जाएंगे कि उनका जीवन उदासी से भरा हुआ और बहुत बोर है। ऐसे लोग कभी भी किसी पार्टी में एन्जॉय करते नजर नहीं आएंगे और किसी के खुशी में भी शामिल नहीं होते हैं। ऐसे लोग कभी भी खुद की आदतें बदलने के बारे नहीं सोचेंगे बल्कि दूसरों को भी खुद के जैसा बनाने की कोशिश में लगे रहते है।
हमेशा पास्ट में रहना
दुखी आत्मा टाइप लोग अपने पास्ट को कभी नहीं भूलते हैं। ऐसे लोग यह ठान लेते है की उन्हें जिंदगी में कभी आगे ही नही बढ़ना है। वो सिर्फ अतीत में जो उनके साथ बुरा हुआ है उसी की रट लगाएं बैठे रहते हैं। उनके साथ पास्ट में जो बुरी घटना घटी है उसे याद कर-कर के हमेशा दुखी रहते हैं और अपने आप हमेशा कोसते रहते हैं। ऐसे लोग अक्सर पास्ट की चिंता कर के अपना फ्यूचर और प्रेजेंट दोनों खराब कर लेते हैं।
हमेशा अपने फायदों के बारे में सोचना
अच्छे लोग हमेशा दूसरों की खुशी की कामना करना है और जीवन में सभी दुखों का भूल कर हमेशा खुश रहते हैं। लेकिन जो लोग हमेशा सिर्फ और सिर्फ खुद के बारे में ही सोचता हो, उन्हें अपने अलावा दुनिया में कोई दूसरा नजर ही नहीं आता हो। यह दुखी लोगों की सबसे बड़ी पहचान होती है। उन्हें बस अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने की जिद होती है। फिर चाहे उसके लिए कोई भी रास्ता क्यों न अपनाना पड़े। वे अपने जैसी सोच के व्यक्ति के साथ ही रहना पसंद करते हैं। दूसरों के द्वारा किया गया हर काम उन्हें खराब लगता है और अपना हर काम सही लगता है।
Published on:
13 Oct 2021 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
