19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहिद कपूर ने Kindest Gentleman बनकर जीत लिया दिल, ऐसी 5 आदतें जो पुरुषों को बनाती है जेंटलमैन

Shahid Kapoor Gentleman Behavior: अभिनेता शाहिद कपूर की एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें 'जेंटलमैन' बता रहे हैं। ऐसे में, आइए जानते हैं ऐसी 5 आदतें जो एक जेंटलमैन बनने के लिए जीवन में अपनानी चाहिए।

2 min read
Google source verification
5 Gentleman Habits, Gentleman Qualities

शाहिद कपूर से सीखें Gentleman Qualitie| image credit instagram-viralbhayani

5 Qualities Of A True Gentleman : साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' के 14 साल बाद, इसका दूसरा पार्ट 'कॉकटेल 2' आज 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।

हाल ही में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी (Viral Bhayani) के इंस्टाग्राम चैनल पर इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें शाहिद कपूर फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी दोनों को-स्टार्स के कपड़ों पर गिरे पार्टी पॉपर के टुकड़ों को साफ करते नजर आ रहे हैं। इस व्यवहार के बाद लोग एक्टर को 'जेंटलमैन' कह रहे हैं। ऐसे में, आइए जानते हैं पुरुषों की ऐसी 5 आदतें जो उन्हें एक 'जेंटलमैन' बनाती है।

1. बातें राज रखना सीखें (Keep Personal Matters Private)

किसी की चुगली करना या इधर-उधर बातें फैलाना अच्छी बात नहीं है। एक जेंटलमैन वही है जो दूसरों की इज्जत करे और उनकी निजी बातों को अपने तक ही रखे। जब आप दूसरों के राज सुरक्षित रखते हैं, तो लोग आप पर भरोसा करने लगते हैं।

2. खुद पर भरोसा रखें, लेकिन घमंड न करें (Be Confident But not Arrogant)

कॉन्फिडेंस और अहंकार में बहुत बारीक फर्क होता है। एक जेंटलमैन जेम्स बॉन्ड की तरह शांत और अपने काम में पक्का होता है, लेकिन वह कभी किसी को नीचा नहीं दिखाता। वो हमेशा दूसरों की बात सुनने और कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहता है।

3. लोगों की मदद करने में पीछे न हटें (Always be Ready to Help Others)

असली शिष्टाचार का मतलब है दयालुता। अगर आप किसी को भारी सामान उठाते हुए देखें, या किसी को मदद की जरूरत हो, तो बिना कहे आगे बढ़ें। दरवाजा खोलना या किसी को बैठने के लिए जगह देना ये दिखाता है कि आप दूसरों का कितना ख्याल रखते हैं।

4. जो कहें, साफ-साफ कहें (Be Honest and Communicate Clearly)

घूम-फिर कर बात करने या झूठ बोलने की आदत न डालें। अपनी बात को तमीज के साथ सीधे तरीके से बोलना ही सही है। लोग उन्हें ही पसंद करते हैं जो साफ दिल के होते हैं और अपनी बात को जिम्मेदारी से रखते हैं।

5. दूसरों के फैसलों का सम्मान करें (Respect the Decisions of Others)

चाहे वो बिल देने की बात हो या कोई और फैसला, जबरदस्ती न करें। अगर कोई कुछ करना चाहता है, तो उसे मौका दें। जेंटलमैन वही है जो हर किसी की मर्जी और उनकी पसंद का पूरा सम्मान करता है।