11 जुलाई 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Yoga Day Quotes 2025: योग दिवस पर पढ़ें 10 मोटिवेशनल कोट्स, समझें योग का महत्व

International Yoga Day Quotes 2025: हर साल 21 जून को योग दिवस हमें स्वस्थ तन, शांत मन और संतुलित जीवनशैली की ओर प्रेरित करता है। पढ़िए yoga diwas पर मोटिवेशनल कोट्स।

भारत

MEGHA ROY

Jun 20, 2025

Yoga Quotes to Start Your Day 2025, yoga day quotes, 21 june yoga day, yoga quotes, first international yoga day, yoga diwas,
Yoga Quotes to Start Your Day 2025

International Yoga Day Quotes 2025: हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 june yoga day) मनाया जाता है, और आज वह खास दिन है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि योग हमारे शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखने में कितना जरूरी है। योग करने से हमारा शरीर मजबूत और लचीला बनता है, साथ ही मन को भी शांति मिलती है। यह भारत की एक प्राचीन परंपरा है, जो आज पूरी दुनिया में अपनाई जा रही है। इस खास मौके पर हम कुछ प्रेरणादायक कोट्स के जरिए योग के महत्व को और बेहतर समझ सकते हैं और खुद को रोज योग करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आइए पढ़ते हैं कुछ मोटिवेशनल योग कोट्स, जो तन, मन और आत्मा को जोड़ने में मदद करेंगे।

योग दिवस के लिए संदेश 2025 (Yoga Day Quotes In Hindi)

योग न सिर्फ एक शारीरिक अभ्यास है, बल्कि यह आत्मा, मन और शरीर को संतुलन में लाने की गहरी प्रक्रिया है।

योग से तन को ताजगी और मन को ऊर्जा मिलती है। जब शरीर स्वस्थ होता है तभी मन भी सृजनशील बनता है।

जीवन की भागदौड़ में सुकून की तलाश हो तो योग को अपनाइए, यह भीतर से मजबूत बनाता है।

इसे भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: आंखों की सेहत के लिए करें ये सरल योगासन

योग दिवस हमें याद दिलाता है कि खुद के लिए समय निकालना जरूरी है, ताकि हम खुद से फिर से जुड़ सकें।

तनाव, चिंता और थकान का समाधान योग है। यह केवल रोगों से नहीं, मन की कमजोरी से भी लड़ता है।

योग केवल शरीर को नहीं मोड़ता, यह सोच को भी लचीला और स्थिर बनाता है।

हर सुबह कुछ मिनट योग में बिताएं, ताकि दिनभर ऊर्जा और मानसिक संतुलन बना रहे।

जब सांसों पर नियंत्रण होता है तो जीवन भी नियंत्रण में आ जाता है। यही योग की कला है।

योग मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है जिससे व्यक्ति अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानता है।

योग दिवस पर सिर्फ अभ्यास न करें, इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

इसे भी पढ़ें- Yoga to Reduce Cholesterol : शरीर में बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल लेवल तो रोजाना करें ये 3 योगासन और रहें फिट