1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

International Yoga Day 2025: आंखों की सेहत के लिए करें ये सरल योगासन

International Yoga Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर आंखों की देखभाल के लिए योग अपनाना लाभदायक है, जो डिजिटल थकान से राहत दिलाकर दृष्टि को बेहतर बना सकता है। यह एक प्राकृतिक तरीका है जो आंखों को आराम और हेल्दी रख सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

MEGHA ROY

•

Updated: 19 Jun 2025, 2:53 PM IST

Eye yoga for better vision

Eye yoga for better vision फोटो सोर्स – Freepik

International Yoga Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर आंखों की देखभाल के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है। आजकल लोग घंटों मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन पर समय बिताते हैं, जिससे आंखों में जलन, थकान और सूखापन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में योग एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है, जो न सिर्फ आंखों की मांसपेशियों को सक्रिय करता है, बल्कि दृष्टि को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है। कुछ सरल योग अभ्यासों के जरिए आंखों को आराम और पोषण मिल सकता है, जिससे उनकी सेहत लंबे समय तक बनी रहती है।

आंखों के लिए असरदार योग अभ्यास (Yoga 2025)

आई रोटेशन एक्सरसाइज

इस आसान योग क्रिया में आंखों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं और चक्राकार घुमाया जाता है। इससे नेत्रों की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और लगातार स्क्रीन देखने से होने वाली थकान को कम करने में मदद मिलती है।

शवासन

शरीर को पूरी तरह शिथिल करने वाला यह आसन मानसिक और शारीरिक तनाव को कम करता है। जब मन शांत होता है, तो उसका सीधा असर आंखों की सेहत पर भी दिखता है। यह आसन आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में परोक्ष रूप से मदद करता है।

भ्रामरी प्राणायाम

इस प्राणायाम में गहरी सांस लेते हुए मधुमक्खी जैसी गुंजन ध्वनि की जाती है। यह अभ्यास मानसिक तनाव को कम करता है और आंखों में सूखापन या जलन जैसी समस्याओं में राहत दे सकता है।

इसे भी पढ़ें- Yoga to Reduce Cholesterol : शरीर में बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल लेवल तो रोजाना करें ये 3 योगासन और रहें फिट

पल्मिंग

पल्मिंग आंखों को आराम देने वाला एक बेहद आसान और कारगर तरीका है। इस अभ्यास में हथेलियों को रगड़कर आंखों पर हल्के से रखा जाता है। इससे आंखों की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, थकान दूर होती है और मानसिक तनाव भी घटता है। दिन में दो से तीन बार कुछ मिनटों के लिए इसे करना फायदेमंद रहता है।

आंखों की सेहत के लिए योग के फायदे

योग न केवल शरीर और मन के लिए लाभकारी है, बल्कि आंखों की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। नियमित योग अभ्यास से आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है और आंखों की मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। इससे आंखों की थकान, जलन और दर्द जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। डिजिटल युग में जब आंखों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, तब योग एक प्राकृतिक और असरदार उपाय बनकर उभरता है, जो आंखों को आराम देने के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता को भी बेहतर बनाता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

इसे भी पढ़ें- Yoga 2025: सुबह-सुबह आलस आए तो बिस्तर पर ही करें ये 3 आसान योगासन, पूरे दिन रहेगी एनर्जी

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल