14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kitchen Cleaning Tips: किचन स्लैब रहेगा साफ, बस करें ये 10 छोटे काम, तेल और मसालों के नहीं पड़ेंगे जिद्दी दाग 

How To Clean Kitchen Countertop:किचन स्लैब को अगर आप हमेशा साफ सुथरा रखना चाहते हैं, तो यहां बताए गए 10 छोटी-छोटी बातों को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Kitchen Countertop Cleaning, How To Keep Kitchen Countertop Clean

किचन स्लैब Cleaning Tips (representative image) image credit chatgpt

Kitchen Countertop Cleaning Tips: किचन काउंटर टॉप पूरे दिन इस्तेमाल होने की वजह से जल्दी गंदा हो जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ छोटी-छोटी आदतें अपनाकर इसकी सफाई करें, तो इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और पूरा किचन साफ और व्यवस्थित दिखाई देगा। आइए जानते हैं 10 आसान टिप्स, जिन्हें अगर आप रोज फॉलो करें तो बाद में घंटों मेहनत करके सफाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

काउंटर टॉप को खाली करें

काउंटर टॉप की सफाई करने से पहले उस पर रखा सारा सामान हटा दें। इससे हर कोने को आसानी से साफ किया जा सकेगा। साथ ही यह भी पता चल जाएगा कि कौन सा सामान रोज इस्तेमाल होता है और कौन सी चीज सिर्फ जगह ले रखी है। जो सामान रोज काम नहीं आता, उसे दूसरी जगह रख दें।

पहले डस्टिंग करें, फिर डीप क्लीनिंग

सफाई की शुरुआत हल्के गीले कपड़े से डस्टिंग करके से करें। इससे धूल और हल्की गंदगी साफ हो जाएगी। इसके बाद जहां तेल, मसाले या जिद्दी दाग दिखाई दें, वहां अच्छी तरह डीप क्लीनिंग करें।

गर्म पानी और डिटर्जेंट का करें इस्तेमाल

अगर आपके पास किचन क्लीनर नहीं है, तो गर्म पानी में थोड़ा डिटर्जेंट मिलाकर उसका घोल तैयार करें। इससे काउंटर टॉप, टाइल्स और आसपास की जगह आसानी से साफ हो जाएगी। वहीं, अगर ज्यादा चिकनाई जमी है तो बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर भी सफाई कर सकते हैं।

गैस स्टोव के साथ आसपास की जगह भी करें साफ

सिर्फ काउंटर टॉप ही नहीं, गैस स्टोव, उसके नीचे की जगह और पीछे लगी टाइल्स की भी रोज सफाई करें। यहां तेल और खाने के छींटे जल्दी जमा हो जाते हैं, जिससे पूरा किचन गंदा दिखाई देता है।

सिंक की सफाई भी है जरूरी

अगर सिंक में गंदे बर्तन पड़े रहेंगे तो पूरा किचन बिखरा हुआ लगेगा। कोशिश करें कि खाना खत्म होने के बाद बर्तन धो दें और सिंक भी अच्छी तरह साफ कर लें।

सिर्फ जरूरत का सामान रखें

कई लोग काउंटर टॉप पर जरूरत से ज्यादा सामान या सजावटी चीजें रख देते हैं। इससे किचन भरा-भरा और बिखरा हुआ दिखता है। इसलिए काउंटर टॉप पर सिर्फ वही सामान रखें, जिसकी रोज जरूरत पड़ती है।

नैपकिन और कपड़ों की सफाई भी है जरूरी

किचन में इस्तेमाल होने वाले कपड़े और नैपकिन को समय-समय पर धोकर धूप में सुखाएं। इससे उनमें बदबू, सीलन और बैक्टीरिया नहीं पनपते। साफ नैपकिन से काउंटर टॉप की सफाई भी बेहतर होती है।

किचन इस्तेमाल करने के बाद दें 5 मिनट

खाना बनाने के बाद सिर्फ 2 से 5 मिनट निकालकर काउंटर टॉप, गैस स्टोव और आसपास की जगह को पोंछ दें। रोज की यह छोटी सी आदत बाद में घंटों की मेहनत बचा सकती है।

सामान को सही जगह पर रखें

जिस चीज का इस्तेमाल करें, उसे काम खत्म होने के बाद वापस उसकी तय जगह पर रख दें। इससे किचन हमेशा व्यवस्थित दिखेगा और जरूरत के समय सामान ढूंढने में भी समय नहीं लगेगा।

किचन डस्टबिन भी है जरुरी

किचन में एक अलग डस्टबिन जरूर रखें। इससे सब्जियों के छिलके और बाकी कचरा इधर-उधर नहीं फैलेगा। साथ ही किचन साफ रहेगा और बार-बार सफाई करने की जरूरत भी कम पड़ेगी।