13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sonali Bendre Fitness Tips: सोनाली बेंद्रे दिन में एक बार ही खाती हैं भर पेट खाना, बताया कैंसर से लड़ाई के बाद कैसे रह रहीं फिट

Sonali Bendre Fitness Routine: एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने अपने हाल के एक इंटरव्यू में 18 से 20 घंटे की फास्टिंग के बारे में बताया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस हेल्दी और फिट रहने के लिए क्या करती हैं।
2 min read
Google source verification
Sonali Bendre Diet Plan, Sonali Bendre Cancer Journey

Sonali Bendre/ image credit instagram/iamsonalibendre

Sonali Bendre Intermittent Fasting: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे आज भी अपनी फिटनेस और खूबसूरती से लोगों का ध्यान खींचती हैं। साल 2018 में स्टेज 4 मेटास्टेटिक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना करने के बाद भी उन्होंने खुद को मजबूत, हेल्दी और फिट बनाए रखा। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सोनाली ने अपनी फिटनेस, खानपान और जिंदगी को देखने के नजरिए के बारे में खुलकर बात की। आइए जानते हैं कि वह खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए क्या करती हैं।

कैंसर से लड़ाई ने बदली सोच

सोनाली बेंद्रे ने बताया कि साल 2018 में जब उन्हें स्टेज 4 मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला, तब कैंसर उनके दिमाग तक फैल चुका था। इसके चलते उन्हें शुरुआत में डर लगा, लेकिन उन्होंने उस डर को खुद पर हावी नहीं होने दिया। एक्ट्रेस ने बताया की डर लगना स्वाभाविक है, लेकिन हमेशा उसी में रहना किसी परेशानी का हल नहीं होता। इसलिए इलाज के दौरान उन्होंने अपना पूरा ध्यान उन चीजों पर रखा जिन्हें वह कंट्रोल कर सकती थीं। इसी सोच ने उन्हें मुश्किल समय में भी मजबूत बनाए रखा।

18 से 20 घंटे की फास्टिंग करती हैं सोनाली

मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में सोनाली बेंद्रे ने बताया कि वह इंटरमिटेंट फास्टिंग करती हैं। ज्यादातर दिनों में वह 18 से 20 घंटे तक फास्ट रखती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह बार-बार खाने के बजाय सीमित मात्रा में खाना पसंद करती हैं। वह अक्सर दिन में एक बार ही भर पेट खाना खाती हैं। कभी-कभी दो बार खा लेती हैं।

सलाद में क्या क्या शामिल करती हैं सोनाली

सोनाली ने अपनी पसंदीदा सलाद रेसिपी शेयर करते हुए बताया कि वह सलाद में चुकंदर, गाजर, कच्चा आम, नमक, काली मिर्च और क्रश्ड पीनट्स चीजें शामिल करना पसंद करती हैं।

फिटनेस और बढ़ती उम्र को लेकर सोनाली का सजेशन

फिटनेस और एजिंग से जुड़े सवाल पर सोनाली ने बताया कि रिवर्स एजिंग जैसी कोई ट्रिक नहीं होती। एक्ट्रेस के मुताबिक अच्छा लाइफस्टाइल, पॉजिटिव सोच और खुश रहना ही इंसान को अंदर और बाहर से बेहतर बनाता है।

स्क्रीन टाइम के लिए एक्ट्रेस का सजेशन

आज के डिजिटल दौर के बारे में बात करते हुए सोनाली ने बताया कि ज्यादा समय तक फोन चलाने की आदत परेशानी बढ़ा सकती है। इसलिए वह कोशिश करती हैं कि फोन हमेशा अपने पास न रखें, ताकि स्क्रीन टाइम कंट्रोल में रहे।