23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kuldeep Yadav Net Worth: कितना कमाते हैं टीम इंडिया के चाइनामैन? जानिए क्रिकेटर कुलदीप यादव की नेट वर्थ, कार कलेक्शन और गर्लफ्रेंड से जुड़ी खास बातें

Kuldeep Yadav Net Worth: कुलदीप यादव सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी अपनी सफलता और सादगी दोनों के लिए जाने जाते हैं। उनकी लाइफस्टाइल, कमाई और पर्सनल लाइफ युवाओं को प्रेरित करती है। आइए जानते हैं इंडिया के चाइनामैन कुलदीप यादव की नेट वर्थ, शौक से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

MEGHA ROY

•

Updated: 5 Jun 2025, 1:23 PM IST

Kuldeep Yadav girlfriend and net worth

Kuldeep Yadav girlfriend and net worth फोटो सोर्स – kuldeep_18/Instagram फोटो डिजाइन- पत्रिका.com

Kuldeep Yadav Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव सिर्फ अपने खेल के लिए ही नहीं, बल्कि अपने शानदार लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रहते हैं। कानपुर से आने वाले इस चाइनामैन गेंदबाज ने क्रिकेट के मैदान पर तो शानदार प्रदर्शन किया ही है, साथ ही अपनी कमाई, कारों के शौक और निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में उनकी सगाई की खबर ने भी फैंस को चौंका दिया। आइए जानते हैं कुलदीप की नेट वर्थ, लग्जरी कार कलेक्शन और उनकी मंगेतर वंशिका से जुड़ी कुछ खास बातें।

कुलदीप यादव की कुल संपत्ति (Kuldeep Yadav net worth Net Worth 2025)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुलदीप यादव की कुल संपत्ति $4 मिलियन आंकी गई है, जो लगभग 32 करोड़ रुपये है। इसमें उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से आय, आईपीएल सैलरी, ब्रांड एंडोर्समेंट और लग्जरी संपत्तियां शामिल हैं।

कुलदीप यादव की आईपीएल से होती है मोटी कमाई

कुलदीप यादव बीसीसीआई के ग्रेड बी खिलाड़ी हैं, जिससे उन्हें हर साल ₹3 करोड़ की सैलरी मिलती है। इसके अलावा, हर मैच के लिए उन्हें अलग-अलग पैसे मिलते हैं। टेस्ट मैच खेलने पर ₹15 लाख, वनडे के लिए ₹6 लाख और टी20 मैच के लिए ₹3 लाख दिए जाते हैं। कुलदीप की कमाई का एक बड़ा हिस्सा आईपीएल से आता है। साल 2025 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने ₹13.25 करोड़ में रिटेन किया है, जिससे उनकी आईपीएल से होने वाली कमाई काफी बढ़ गई है। ये उनकी मेहनत और शानदार प्रदर्शन का नतीजा है।

कुलदीप यादव की साइड इनकम

कुलदीप कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं, जिससे उनकी कमाई में और इजाफा होता है।
-Adidas – “3 का ड्रीम” कैंपेन का हिस्सा
-Real11 – ब्रांड एम्बेसडर
-Birla Opus Paints – विज्ञापन अनुबंध
-उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग – जागरूकता अभियान
-GoodGamer Fantasy App – प्रमोशन
-Zebronics – इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड के साथ साझेदारी

इसे भी पढ़ें- Virat Kohli Net worth: 1000 करोड़ से अधिक की संपत्ति, 80 करोड़ का बंगला, 12 बार बनवाया है टैटू

कुलदीप यादव का घर

कुलदीप अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शानदार और मॉडर्न घर में रहते हैं। इस घर का इंटीरियर प्रीमियम क्वालिटी का है, जो उनकी सफलता और पसंद की झलक देता है। घर की कीमत सार्वजनिक नहीं है, लेकिन उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक आलीशान घर है।

कुलदीप यादव की कार कलेक्शन

कुलदीप यादव को गाड़ियों का भी खास शौक है और उनकी कार कलेक्शन में कुछ शानदार और लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। उनके पास Ford EcoSport है, जो अपनी आरामदायक राइड और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इसके अलावा उनके गैराज में Audi A6 जैसी प्रीमियम सेडान भी है, जिसकी भारत में कीमत लगभग ₹60 लाख से ₹70 लाख के बीच होती है। ये कारें उनके शानदार लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं।

कौन हैं कुलदीप यादव की मंगेतर?

कुलदीप यादव ने लंबे समय तक अपनी निजी जिंदगी को लोगों की नजरों से दूर रखा। फैंस उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर काफी जिज्ञासु थे, लेकिन सगाई की खबर ने सभी को चौंका दिया। वंशिका के साथ उनका रिश्ता कई सालों पुराना है, जो अब शादी की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने अपनी सगाई अपनी चाइल्डहुड फ्रेंड वंशिका से कानपुर में की है, जो एलआईसी में कार्यरत हैं। कुलदीप और वंशिका की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं।

चाइल्डहुड फ्रेंड के साथ सगाई

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव, जिन्हें चाइनामैन भी कहा जाता है, ने 4 जून को अपने बचपन की दोस्त वंशिका से लखनऊ में एक निजी समारोह में सगाई कर ली। यह खास समारोह बेहद करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

अगर आप इस तरह के सेलेब के लाइफ से जुड़ी बातों को पढ़ना चाहते हैं तो पत्रिका के लाइफस्टाइल न्यूज (Lifestyle News) सेक्शन की खबरों को पढ़िए। यहां पर आपको इस सेक्शन की रोचक खबरें मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें- Kuldeep Yadav Engagement: कुलदीप यादव ने की सगाई, समारोह में कई क्रिकेटर हुए शामिल