
Kuldeep Yadav Engagement (Photo Credit: X)
Kuldeep Yadav Engagement: स्टार भारतीय क्रिकेटर और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली है। लखनऊ में बुधवार को हुए इस समारोह में रिंकू सिंह समेत कई क्रिकेटर शामिल हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हनिया का नाम वंशिका है और वह कानपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता LIC में काम करते हैं। वंशिका और कुलदीप यादव बचपन के दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और अब दोनों ने सगाई कर ली है।
यहां आपको बता दें कि कुलदीप यादव को 20 जून से शुरू इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी गई है। नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में उन्हें इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे पर कुलदीप यादव का रोल बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट से रविचंद्रन अश्विन पहले ही संन्यास ले चुके हैं। इतना ही नहीं, अनुभवी क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा भी हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
पहला टेस्ट: 20-24 जून 2025 - हेडिंग्ले, लीड्स
दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई 2025 - एजबेस्टन, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई 2025 - लॉर्ड्स, लंदन
चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई 2025 - ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त 2025 - द ओवल, लंदन
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
Updated on:
4 Jun 2025, 7:02 PM IST
Published on:
4 Jun 2025, 7:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.