24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG vs IND: इंग्लैंड को लग सकता है झटका, भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में इस तेज गेंदबाज के खेलने पर संशय

Gus Atkinson: भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले मुकाबले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खेलने पर संशय है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 4 Jun 2025, 4:59 PM IST

Gus Atkinson

Gus Atkinson (Photo Credit: ICC)

Gus Atkinson injury update: दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टेस्ट टीम जल्द ही इंग्लैंड का दौरा करेगी, जोकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की शुरुआत होगी। इस दौरे पर भारतीय टीम मेजबान इंग्लैंड से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज से पहले मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगता दिखाई पड़ रहा है। दरअसल, हैमिस्ट्रिंग इंजुरी के चलते इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 3 जून को RCB ने जीता खिताब, 4 जून को बेंगलुरु पुलिस ने उम्मीदों पर फेर दिया पानी, जानें पूरा मामला

एक रिपोर्ट के मुताबिक, राइट हैमिस्ट्रिंग स्ट्रेन के चलते गस एटकिंसन 20 जून से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में खेलने पर संशय है। उनकी चोट की वजह से तेज गेंदबाजी विभाग में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की चिंता बढ़ गई है। 27 वर्षीय तेज गेदंबाज को पिछले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच के दौरान चोट लग थी, जिसकी वजह से उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज से बाहर रहना पड़ा। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज को 3-0 से जीता है।

गस एटकिंसन ने अपने 12 टेस्ट मैच में तीन बार पांच विकेट हॉल लिए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के बलबूते गस एटकिंसन इंग्लैंड क्रिकेट टीम का महत्वपूर्ण स्तंभ बन गए हैं। अगर समय से गस एटकिंसन रिकवर करने में असफल रहते हैं तो यह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए बड़े झटके से कम नहीं होगा, क्योंकि मार्क वुड और ओली स्टोन पहले से ही चोटिल चल रहे हैं और अंगूठे की चोट के कारण जोफ्रा आर्चर पहले से ही टीम से बाहर चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2025 Winner RCB: ‘रजत पाटीदार आरसीबी को पहला खिताब जिताने वाले कप्तान’, विराट ने कहा-बताना बहुत मुश्किल है…