6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के लिए लड़की देखने जाएं तो ध्यान रखें इन बातों का

लड़की से मिलने से पहले लड़की और उसके घरवालों के बारे में पूरी जानकारी ले लें और उनकी पसंद और नापसंद के बारे में थोड़ा बहुत जान लें

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Apr 27, 2018

know-these-things-before-first-meeting-with-future-wife

लड़की से मिलने से पहले लड़की और उसके घरवालों के बारे में पूरी जानकारी ले लें और उनकी पसंद और नापसंद के बारे में थोड़ा बहुत जान लें

अगर आप शादी के लिए पहली बार किसी लड़की को देखने या उसके घर वालों से मिलने के लिए जा रहे हैं तो इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जब आप लड़की देखने जाएंगे तो लड़की और उसके घर वालों को आप से कुछ उम्मीदें होगीं। आपकी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी, आपको निर्णायक नजरों से देखा जाएगा। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखें इससे आप लड़की और उसे घर वालों को पसंद आएंगे।

लड़की से मिलने से पहले लड़की और उसके घरवालों के बारे में पूरी जानकारी ले लें और उनकी पसंद और नापसंद के बारे में थोड़ा बहुत जान लें, इससे अच्छा इंप्रेसन पड़ेगा। लड़की के घर के बच्चों का नाम पहले ही पता कर लें इससे लोगों पर इंप्रेस होगें। लड़की से मुलाकात के दौरान कपड़ा ऐसा पहने जिसमें कि आप पूरी तरह सहज हों।कपड़े ज्यादा टाइट, रंग-बिरंगे न हों। ज्यादा फैशन के चक्कर में ना पड़ें जो आप की बॉडी पर अच्छा लगे वो कपड़े पहनकर मुलाकात करें। इससे आपके अंदर आत्मविश्वास बना रहेगा।

जब हम शादी जैसे अहम फैसले के लिए किसी लड़की से पहली बार मिलते हैं तो हम हड़बड़ाहट में बहुत कुछ बोल जाते हैं।याद रखें पहली ही मुलाकात में खुद से जुड़ी सारी बातें न करें, इससे बचने के लिए सोच समझकर ही बोलें। कहीं ऐसा ना हो कि आपकी किसी बात का मतलब ससुराल वाले गलत निकाल लें।सबसे आत्मविश्वास के साथ मिलें। आपके बैठने और चलने का तरीका आत्मविश्वास से भरा होना चाहिए। इससे लड़की के घर वालों के मन में आपके दमदार व्यक्तित्व की छवि बनेगी।

सबके साथ बैठकर अपने फोन को बार-बार चैक न करें। लेकिन फोन को भूल भी ना जाएं हो सकता है आपका कोई जरूरी मैसेज या कॉल आ रही हो। या फिर आपकी होने वाली पत्नी माहौल को हल्का बनाने के लिए आपको कुछ जोक्स भेज रही हों या फिर आप से कुछ बाते कहना चाहा रही हो जो बातें सबके सामने नहीं कह सकती। इसलिए नोटिफिकेशन पर नजर रखिए। आपको लोग बहुत ही निर्णायक ढंग से देखेंगे और सवाल पूछेंगे। ऐसे में शांति से उनके सवालों का जवाब दें। ऊपर बताई गई इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आप सबको बहुत पसंद आएंगे और बाकी की चीजें भी अच्छी ही होंगी।