19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्म चाय पीकर बोर हो गए हैं, तो ट्राई करें शेफ कुणाल कपूर की स्पेशल Lemon Iced Tea

Refreshing Summer Drinks: अगर आप रोज वही पुरानी दूध वाली या ब्लैक टी पीकर बोर हो गए हैं और गर्मियों में कुछ नया और रिफ्रेशिंग पीने की सोच रहे हैं, तो शेफ कुणाल कपूर की शेयर की गई 'लेमन आइस टी' रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Lemon Iced Tea Recipe, Refreshing Summer Drink

रिफ्रेशिंग समर ड्रिंक्स| image credit instagram-chefkunal

Lemon Iced Tea Recipe: चाय एक ऐसी चीज है जिसे हर मौसम में लोग पीना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप इस समर सीजन में नॉर्मल दूध वाली चाय से हटकर कुछ अलग पीने का सोच रहे हैं, तो शेफ कुणाल कपूर की लेमन आइस टी की रेसिपी आपके काम आ सकती है। यह रेसिपी न सिर्फ रिफ्रेशिंग है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसमें चाय का हल्का सा स्वाद और नींबू का खट्टापन मिलकर इसे गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट ड्रिंक बनाते हैं। आइए, जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

लेमन आइस टी बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Making Lemon Iced Tea)

  • चाय पत्ती - 1 बड़ा चम्मच
  • चीनी या शहद - 1 बड़ा चम्मच (या स्वादानुसार)
  • पुदीने की पत्तियां - 8-10
  • गरम पानी - 300 मिली
  • बर्फ के टुकड़े - आवश्यकतानुसार
  • नींबू - 1 मीडियम साइज
  • नींबू स्लाइस- 1-2

लेमन आइस टी बनाने का तरीका (How to Prepare Lemon Iced Tea)

स्टेप 1: 

सबसे पहले एक पैन में चाय पत्ती, चीनी और 2-3 पुदीने की पत्तियां डालें।

स्टेप 2:

अब इसमें गरम पानी डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं, ताकि इनका पूरा फ्लेवर पानी में अच्छी तरह से आ जाए। मिश्रण को कुछ देर के लिए छोड़ दें।

लेमन आइस टी सर्व करने का तरीका (How to Serve Lemon Iced Tea)

स्टेप 1: 

सर्व करने के लिए एक गिलास लें और उसमें बर्फ के टुकड़े डालें। इसके बाद इसमें 2-3 ताजी पुदीने की पत्तियां और नींबू की 1-2 कटी हुई फाड़ियां डालें।

स्टेप 2: 

अब तैयार की हुई चाय को गिलास में छान लें। अंत में इसमें नींबू का रस निचोड़ें, अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

लेमन आइस टी के फायदे (Benefits of Drinking Lemon Iced Tea)

लेमन आइस टी न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि यह गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। इसमें मौजूद नींबू विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार होता है। साथ ही, पुदीना पेट को ठंडक पहुंचाता है और पाचन में सुधार करता है। गर्मी में यह ड्रिंक तुरंत एनर्जी देने और ताजगी महसूस कराने में भी मदद करता है।

डिस्क्लेमर:यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं और आपके डॉक्टर ने आपको चीनी या चाय के सेवन से मना किया है, तो इस ड्रिंक का सेवन न करें। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य