3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Munakka Water Benefits: इन 5 बीमारियों से निजात पाने के लिए रोज सुबह खाली पेट पिएं भीगे मुनक्के का पानी

Munakka Water Benefits: रोज सुबह खाली पेट भीगे मुनक्के का पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यहां जानिए मुनक्के का पानी किन 5 बड़ी बीमारियों में राहत देने में मददगार हो सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nisha Bharti

May 25, 2025

Munakka Water Benefits

Munakka Water Benefits प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pinterest)

Munakka Water Benefits: सुबह की शुरुआत अगर सेहतमंद तरीके से की जाए तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। आयुर्वेद में कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताए गए हैं जो रोजाना की छोटी-छोटी दिक्कतों को जड़ से दूर कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है मुनक्के का पानी। रोज सुबह खाली पेट भीगे मुनक्के का पानी (Munakka Water) पीना कई बीमारियों से बचाव में मददगार माना जाता है। आइए जानते हैं मुनक्के का पानी पीने से किन 5 बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स में राहत मिल सकती है। (munakka khane ke fayde)

1. पेट की समस्याएं होती हैं दूर

    आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतें आम हो गई हैं। मुनक्का फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट मुनक्के का पानी पीते हैं तो पेट साफ रहता है और कब्ज से राहत मिलती है।

    यह भी पढ़ें: Fennel Seeds Benefits: इन 5 बीमारियों से राहत पाने के लिए रोज सुबह खाली पेट पिएं रातभर भीगे सौंफ का पानी

    2. खून की कमी होगी दूर

      अगर शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया है तो मुनक्का आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें आयरन, कॉपर और विटामिन B-कॉम्प्लेक्स होता है जो रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने में मदद करता है। नियमित रूप से मुनक्के का पानी पीने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और कमजोरी दूर होती है।

      3. दिल रहेगा हेल्दी

        मुनक्का हार्ट के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। अगर आप दिल की सेहत को लेकर सजग हैं तो मुनक्के का पानी आजमा सकते हैं।

        4. इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

          मौसम बदलते ही अगर आपको बार-बार सर्दी-जुकाम हो जाता है तो आपकी इम्युनिटी कमजोर हो सकती है। मुनक्का शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। इसमें नैचुरल शुगर और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत देते हैं।

          5. ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल में

            भले ही मुनक्का मीठा होता है, लेकिन इसमें जो मिठास होती है वो धीरे-धीरे पचती है। इससे शुगर तेजी से नहीं बढ़ता। डायबिटीज के मरीज भी डॉक्टर से पूछकर थोड़ी मात्रा में इसे ले सकते हैं। इससे एनर्जी भी मिलती है और शुगर भी कंट्रोल में रहता है।

            कैसे करें सेवन?

            रात को 7-8 मुनक्के को एक ग्लास पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट उस पानी को छानकर पी लें और चाहें तो मुनक्के को चबा भी सकते हैं। इसे रोज़ाना करने से कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

            डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।