10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dog Poop Scoop Business: डिग्री नहीं, हिम्मत चाहिए! कुत्तों की पॉटी साफ कर ब्रिटेन में लाखों कमा रहा शख्स

Dog Poop Scoop Business: कहते हैं अगर नजर सही हो तो कमाई का मौका हर जगह होता है। ब्रिटेन के एक शख्स ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। न कोई बड़ी डिग्री, न कोई कॉर्पोरेट नौकरी बस एक अलग सोच और मेहनत। आज वही शख्स कुत्तों की पॉटी साफ करने का काम करके हर हफ्ते लाखों रुपये कमा रहा है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Jan 20, 2026

dog cleaning waste removal busisiness,scoopy poos,pick poo team,kyle newby,

Doody calls business scoopy dog poop model|फोटो सोर्स – Patrika.com

Dog Poop Scoop Business: डिग्री, सूट-बूट या बड़ी कंपनी की जरूरत नहीं बस हिम्मत और सही सोच हो तो कमाई का रास्ता कहीं से भी निकल सकता है। इंग्लैंड के एक शख्स ने ऐसा ही काम चुना, जिसे सुनकर ज्यादातर लोग नाक सिकोड़ लेते हैं। कुत्तों की पॉटी साफ करने का यह काम आज उसके लिए फुल-टाइम बिजनेस बन चुका है, जिससे वह सालाना करीब 32 लाख रुपये कमा रहा है। उसकी कहानी यह साबित करती है कि छोटे और अनदेखे काम भी सही प्लानिंग के साथ बड़ा मुनाफा दे सकते हैं।

कौन हैं काइल न्यूबी?

इंग्लैंड के डर्बीशायर इलाके में रहने वाले 39 साल के काइल न्यूबी पेशे से एक बिल्डर हैं। कंस्ट्रक्शन का काम उनका फुल-टाइम प्रोफेशन है, लेकिन असली चर्चा उनके साइड बिजनेस को लेकर हो रही है। काइल ने ऐसा काम चुना जिसे लोग आमतौर पर नजरअंदाज करते हैं डॉग पूप क्लीनिंग सर्विस।

अमेरिका से आया अनोखा आइडिया

काइल बताते हैं कि उन्हें इस बिजनेस की प्रेरणा अमेरिका से मिली। इंस्टाग्राम पर उन्होंने देखा कि वहां कई लोग कुत्तों की पॉटी साफ करने की सर्विस देकर अच्छी कमाई कर रहे हैं।“ उन्होंने सोचा, अगर वहां लोग यह कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं?”यहीं से उन्होंने अपने मन की सुनी और कुछ अलग करने का फैसला लिया।

फेसबुक पोस्ट से शुरू हुआ बिजनेस

काइल ने अपनी सर्विस का नाम रखा ‘Pet Poo Pick’। शुरुआत बेहद सिंपल थी। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली, जिसमें अपनी सर्विस के बारे में बताया।उन्हें खुद उम्मीद नहीं थी कि रिस्पॉन्स इतना जबरदस्त होगा। कुछ ही दिनों में फोन आने लगे और धीरे-धीरे उनके पास रेगुलर क्लाइंट्स की लिस्ट बन गई।

कैसे होता है काम?

काइल घर-घर जाकर गार्डन में जमा कुत्तों की पॉटी साफ करते हैं। उनके मुताबिक, एक गार्डन में औसतन 14 से 15 पॉटी के ढेर होते हैं और पूरा काम आमतौर पर 10 से 15 मिनट में पूरा हो जाता है। इस दौरान वे स्कूपर और स्पेशल बैग का इस्तेमाल करते हैं। काइल बताते हैं कि कई बार गंदगी उम्मीद से कहीं ज्यादा होती है और कई घंटों तक ड्राइव करने के बाद लगातार तीन घंटे तक यही काम करना आसान नहीं होता। काम खत्म होने पर वे पूरे एरिया को डिसइंफेक्ट भी करते हैं, ताकि किसी तरह की बदबू या गंदगी न रह जाए।

फीस और कमाई का पूरा गणित

काइल की कमाई का मॉडल भी बेहद साफ और आसान है। पहली बार सर्विस के लिए वे 40 डॉलर (करीब 3,300 रुपये) चार्ज करते हैं, जबकि इसके बाद साप्ताहिक मेंटेनेंस के लिए 20 डॉलर लेते हैं। इसी मॉडल के चलते वे हफ्ते में करीब 2,600 से 2,700 डॉलर कमा लेते हैं, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 2 से 2.2 लाख रुपये के बराबर है। अगर घंटे के हिसाब से देखा जाए, तो उनकी कमाई करीब 60 डॉलर प्रति घंटे बैठती है।

ट्रोलिंग भी झेली, जवाब भी दिया

सोशल मीडिया पर काइल को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा. कुछ लोगों ने कहा कि लोग अब अपने पालतू जानवरों की सफाई तक खुद नहीं करना चाहते।लेकिन काइल ने इस आलोचना का शांत जवाब दिया। वह कहते हैं,“मेरे आधे से ज्यादा ग्राहक बुजुर्ग या शारीरिक रूप से असमर्थ हैं। कुछ लोग बैसाखी के सहारे चलते हैं। उनके लिए यह काम आसान नहीं है। हम उनकी मदद करते हैं।”

सिर्फ बिजनेस नहीं, एक जरूरत

काइल का मानना है कि उनकी सर्विस सिर्फ कमाई का जरिया नहीं, बल्कि कई लोगों के लिए जरूरत है.वह कहते हैं,“अगर आपकी मां या परिवार का कोई सदस्य शारीरिक रूप से कमजोर हो और यह काम न कर पाए, तब आपको हमारी सर्विस की अहमियत समझ आएगी।”फिलहाल काइल हफ्ते में करीब 12 घंटे ही यह काम करते हैं। लेकिन उनका सपना है कि आने वाले समय में इसे फुल-टाइम बिजनेस बनाया जाए और ज्यादा लोगों को रोजगार भी दिया जाए।