108 एम्बुलेंस के ईएमटी अविनाश राजपूत, पायलट वासुदेव परिहार ने बेहोश चालकों को मौके पर ही इलाज कर होश में लाने का प्रयास किया। इसमें एक चालक लक्षीराम निवासी हरपालपुर जिला छतरपुर मप्र होश में आ गया। लक्षीराम व कार क्रमांक डीएल 1सीपी 1624 को रिठौरा पुलिस ले गई। दूसरे चालक बलदेव सिंह निवासी डिवप्रयास जिला गढ़वाल उत्तराखंड को बेहोशी की हालत में 108 एम्बुलेंस से नूराबाद ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने इलाज के बाद उसको होश में लाया गया। इसको भी बानमोर पुलिस कस्टडी में रखा गया।