Kalonji Powder Benefits: आजकल की व्यस्त जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि हमारी रसोई में कुछ ऐसे मसाले जरूर हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत भी सुधारते हैं। कलौंजी, सौंफ और अजवाइन ऐसे ही मसाले हैं, जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में लंबे समय से होता आ रहा है। अगर इन तीनों को हल्का भूनकर रात में सोने से पहले खाया जाए तो कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं, भुना हुआ कलौंजी खाने से सेहत को मिलने वाले 4 बड़े फायदों के बारे में।