5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

₹6240000000 वाली कंपनी के मालिक की पोती हैं Saaniya Chandhok, जल्द बनेंगी सचिन तेंदुलकर की बहू

Who is Saaniya Chandhok: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने बचपन की दोस्त सानिया चंडोक से सगाई कर ली है। सानिया बड़े बिजनेस हाउस से ताल्लुक रखती हैं और पालतू जानवरों के लिए प्रीमियम स्किनकेयर बिजनेस चलाती हैं। जानिए उनकी फैमिली बैकग्राउंड, बिजनेस और लाइफस्टाइल।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Aug 14, 2025

Saaniya Chandhok

Saaniya Chandhok (photo- insta @saratendulkar)

Who is Saaniya Chandhok: भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे और उभरते क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू कर दिया है। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त सानिया चंडोक से निजी समारोह में सगाई कर ली है। यह सेरेमनी काफी प्राइवेट रखी गई थी। जिसमें दोनों परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि सानिया चंडोक कौन है, और वह क्या करती हैं।

सानिया चंडोक एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता, सचिन तेंदुलकर के अच्छे दोस्त हैं। सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत लौटीं और फैमिली बिजनेस को संभालना शुरू किया।

कारोबारी घराने से हैं सानिया चंडोक

फिल्मी दुनिया से कनेक्शन होने के बावजूद सानिया ने बिजनेस को ही करियर बनाया और अपनी अलग पहचान बनाई। वह Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की संस्थापक हैं, जो पालतू जानवरों के लिए प्रीमियम स्किनकेयर और स्पा सेवाएं प्रदान करता है। सानिया, अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की भी अच्छी दोस्त हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं और लाइमलाइट से दूरी बनाए रखना पसंद करती हैं।

सानिया के दादा हैं बड़े उद्योगपति और फिल्ममेकर

सानिया चंडोक के दादा रवि घई, देश के जाने-माने उद्योगपति और फिल्म निर्माता हैं। उनका परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में सक्रिय है। उनके पास Intercontinental Marine Drive Hotel और लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड The Brooklyn Creamery जैसे बड़े ब्रांड हैं।

होटल से आइसक्रीम तक करोड़ों का बिजनेस

रवि घई की कंपनी Graviss Group भारत में Baskin Robbins का संचालन करती है और देशभर में होटल, आइसक्रीम और रेस्टोरेंट चेन का बिजनेस फैला हुआ है। Graviss Hospitality Ltd शेयर बाजार में लिस्टेड है, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 302.67 करोड़ रुपये है। कंपनी के शेयर की कीमत फिलहाल 42.92 रुपये है और रवि घई के पास 21 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर हैं।

सानिया का बिजनेस फिलहाल नया

Graviss Group के पास Kwality जैसे पॉपुलर आइसक्रीम ब्रांड भी हैं और उनका कारोबार अरबों रुपये का है। FY23-24 में कंपनी ने 624 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया और 2.23 करोड़ रुपये का कैपिटल गेन हासिल किया। दूसरी ओर, सानिया का बिजनेस फिलहाल नया है, जिसका शुरुआती कैपिटल करीब 10 लाख रुपये है, लेकिन अपने इनोवेटिव आइडिया और लगन के दम पर वह तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं।