
Sharanya Iyer travel journey
Sharanya Iyer: शरण्या अय्यर, एक ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो लोगों को अपने ट्रैवलिंग अनुभवों से विभिन्न चीजें को दिखाती हैं और जानकारी देती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्होंने 50 लाख रुपये से ज्यादा सिर्फ और सिर्फ ट्रैवलिंग में खर्च की हैं। शरण्या ने यह भी कहा कि पहले वह पैसे बचाने पर जोर देती थीं, लेकिन अब उन्होंने अपनी सोच को बदल लिया है। उन्होंने अपनी ज्यादातर कमाई दुनियाभर की यात्राओं पर खर्च की। उनके फॉलोअर्स और लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि इस इंफ्लुएंसर का आय स्रोत क्या है ? इस लेख में विस्तार से बताया गया है।
शरण्या अय्यर (Sharanya Iye) 33 साल की एक ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह लोगों को अपनी ट्रैवलिंग से प्रभावित करती हैं और उन्हें जरूरी चीजों की जानकारी भी देती हैं। उन्होंने खुलासा किया कि पिछले साल उन्होंने अलग-अलग देशों को घूमने में 50 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए। हालांकि, शरण्या अय्यर की कुल संपत्ति (नेट वर्थ) के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनकी आय के स्रोत में ब्रांड प्रमोशन, स्पॉन्सर्ड कंटेंट, और अन्य चीजें शामिल हो सकती हैं। सोशल मीडिया उनका सबसे बड़ा सोर्स ऑफ इनकम हो सकता है।
शरण्या ने अपनी पैसे बचाने वाली सोच को बदला और अब वह अपनी ज्यादातर कमाई दुनियाभर की यात्रा करने में खर्च करती हैं। उनके इंस्टाग्राम वीडियो के अनुसार, 2024 में उन्होंने छह से अधिक देशों का दौरा किया। सिर्फ फ्लाइट टिकट्स पर ही उन्होंने करीब ₹5 लाख खर्च किए, जबकि बाकी रकम का बड़ा हिस्सा रहने, खाने और अन्य गतिविधियों पर खर्च हुआ। सोशल मीडिया की साइट पर उन्होंने लिखा कि उनके पिता और दोस्तों की सलाह पर सब कुछ बदल गया। शरण्या ने जब बचत के बजाय खर्च करना शुरू किया, तो उन्हें खुशी का एहसास होने लगा। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि उनकी इस बातों से हर कोई सहमत नहीं हो सकता, लेकिन उनके लिए यह पिछले साल का एक महत्वपूर्ण कदम था।
इसे भी पढ़ें- मनाली, मसूरी के अलावा बर्फबारी का मजा इन जगहों पर भी लें
शरण्या के इंस्टाग्राम वीडियो के अनुसार, उन्होंने सिर्फ फ्लाइट टिकट्स पर ही करीब ₹5 लाख खर्च किए, जबकि बाकी रकम का बड़ा हिस्सा रहने, खाने और अन्य गतिविधियों पर खर्च हुआ। उन्होंने लाओस और थाईलैंड की यात्रा पर ₹1 लाख, मेडेरा में ₹1.5 लाख, इन्फ्लुएंसर ने अपने माता-पिता के साथ दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर ₹8 लाख और ग्रीनलैंड में ₹3 लाख खर्च किए। आइसलैंड की तीन बार यात्रा करने पर उन्हें ₹2.5 लाख का नुकसान हुआ। इसके अलावा, उन्होंने गर्मियों में यूरोप में समय बिताया, जिसकी लागत केवल ₹60,000 थी, क्योंकि उन्होंने एक कैसीनो में ₹40,000 जीते थे। इसके अलावा, शरण्या ने एक नई कार पर ₹22 लाख खर्च किए और ₹5 लाख डॉक्टर और दवाइयों पर किए। उनकी कैलकुलेशन्स में फूड, रोजाना के खर्चे और खरीदारी पर खर्च शामिल नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इन्फ्लुएंसर "2025 में इससे भी अधिक" की उम्मीद करती हैं। उनके वीडियो में 1.3 मिलियन व्यूज के साथ वायरल हो गए हैं और हजारों कमेंट्स आए। ज्यादातर यूजर्स जानना चाहते हैं कि पैसे कमाने का स्रोत क्या है?
Updated on:
07 Jan 2025 02:45 pm
Published on:
07 Jan 2025 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
