
Sleepy Girl Mocktail (photo- freepik)
Sleepy Girl Mocktail : अगर आप सोशल मीडिया देखते हैं तो आपने Sleepy Girl Mocktail के बारे में जरूर सुना होगा। ये ड्रिंक खासकर बेहतर नींद के लिए पिया जाता है। लोग इसे इंस्टाग्राम, TikTok और वेलनेस ब्लॉग्स पर खूब प्रमोट कर रहे हैं। लेकिन आखिर इसमें होता क्या है और ये सच में नींद में मदद करता है या नहीं? आइए जानते हैं।
यह एक नॉन-अल्कोहलिक मैग्नीशियम ड्रिंक है, जो आमतौर पर तीन चीज़ों से बनता है। पहला Tart cherry juice (अक्सर Montmorency cherries का जूस), Magnesium powder (Glycinate या Citrate जैसे फॉर्म में) और Sparkling water या prebiotic soda स्वाद और फिज के लिए। इसे सोने से लगभग एक घंटा पहले पीने की सलाह दी जाती है और इसे एक तरह का “नाइटकैप” या सोने से पहले का रूटीन ड्रिंक माना जाता है।
Tart cherry juice में melatonin और tryptophan होता है, जो नींद को रेगुलेट करने में मदद करते हैं। कुछ छोटे अध्ययन बताते हैं कि इससे नींद की क्वालिटी और समय में सुधार हो सकता है। Magnesium शरीर में मसल्स रिलैक्सेशन, नर्व ट्रांसमिशन और तनाव कम करने में मदद करता है। अगर किसी को मैग्नीशियम की कमी है, तो यह नींद में सुधार ला सकता है। लेकिन सामान्य लोग, जिनमें कमी नहीं, उनके लिए सिर्फ मैग्नीशियम ही नींद जल्दी नहीं लाता।
नींद का रूटीन और आराम भी बहुत महत्वपूर्ण है। ड्रिंक बनाना, लाइट कम करना, स्क्रीन से दूर रहना और शांति से सोने की तैयारी, ये सब शरीर को नींद के लिए तैयार करते हैं। ध्यान रखें कि वैज्ञानिक सबूत अभी मजबूत नहीं हैं। studies छोटे हैं और परिणाम मिलाजुला है। कितनी मात्रा में, कौन सा मैग्नीशियम फॉर्म और कितना समय पहले पीना सही है, ये अभी तय नहीं है।
यदि आप घर पर इसे बनाना चाहते हैं तो आधा कप (लगभग 4 ounces) pure tart cherry juice लें (अगर हो सके तो बिना शुगर वाला)। इसमें 1 टेबलस्पून magnesium powder मिलाएं। ऊपर से थोड़ा sparkling water या prebiotic soda डालें
इसे सोने से लगभग 1 घंटा पहले पीएं। इसमें ज्यादा शुगर न डालें, अगर जूस स्वीट है तो dilute करें। magnesium की मात्रा 100-200 mg से शुरू करें। ज्यादा मात्रा लेने से पेट में परेशानी हो सकती है। किडनी या हार्ट की समस्या वाले, या दवाई लेने वाले लोग डॉक्टर से सलाह लें।
Published on:
18 Sept 2025 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
